बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 10 रुपए और 20 रुपए के रिचार्ज प्लान (Recharge plan) को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online platform) से हटा दिया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 10 रुपए और 20 रुपए के रिचार्ज प्लान (Recharge plan) को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online platform) से हटा दिया है। हालांकि ये दोनों प्लान ऑफलाइन (Plan offline) यानी फिजिकल रिचार्ज वाउचर (Physical recharge voucher) के रूप में उपलब्ध हैं। जानकारी दें कि बीएसएनएल BSNL ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में अपने Rs 10 और Rs 20 के टॉक टाइम रिचार्ज प्लान्स (Talk time recharge plans) को रिमूव (Remove) कर दिया है। हालांकि इससे पहले एयरटेल और वोडाफोन आईडिया (Vodafone idea) भी यह रास्ता अपना चुके हैं।

वाउचर्स के जरिये करा सकते रिचार्ज
बीएसएनएल (BSNL) ने अपने इन दोनों रिचार्ज (Recharge) को ऑनलाइन पोर्टल्स से हटाया है लेकिन उपभोक्ता फिजिकल वाउचर्स के ज़रिए रिचार्ज प्लान एक्टिव कर सकते हैं। अभी केवल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में ही ये रिचार्जेस हटाए गए हैं। इन प्लान्स को यूज़र्स बीएसएनएल एप्प (BSNL App) , बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट, पेटीएम और पोपुलर रिचार्ज पोर्टल्स (Popular recharge portals) द्वारा एक्टिवेट नहीं किया जा सकता है लेकिन अन्य सर्किल्स में अभी भी इन रिचार्ज का लाभ उठाया जा सकता है।
ऑनलाइन टॉक टाइम प्लान्स Rs 10, 20 को हटाया
एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने अपने सभी बेसिक टॉक टाइम रिचार्ज Rs 10, Rs 20, Rs 30, Rs 50, Rs 100, Rs 500 आदि को रिमूव कर दिया था। हालांकि, उपभोक्ताओं की डिमांड पर Rs 50 और Rs 500 के टॉक टाइम प्लान्स को वापिस शामिल कर दिया गया है। लेकिन BSNL ने पूरी तरह इसे नहीं अपनाया है।
BSNL ने अभी अपने Rs 10 और Rs 20 ऑनलाइन टॉक टाइम प्लान्स को रिमूव किया है। लेकिन Rs 30, Rs 50, Rs 100, Rs 110 आदि प्लान्स को अब भी पोर्टल में रखा गया है।
Airtel और Vodafone Idea ने अपने उपभोक्ताओं के लिए मिनिमम रिचार्ज स्कीम (Minimum recharge scheme) को लागू कर दिया है जिसके तहत यूज़र्स को हर 28 दिनों में Rs 24 का रिचार्ज करना होगा। जानकारी दें कि इस स्कीम के बाद एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आईडिया (Vodafone idea) के उपभोक्ताओं की संख्या में कमी होती देखी जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications