पंतजलि (Patanjali) को रुचि सोया (Ruchi Soya) को खरीदने में बड़ी सफलता मिली है।
नई दिल्ली: पंतजलि (Patanjali) को रुचि सोया (Ruchi Soya) को खरीदने में बड़ी सफलता मिली है। योग गुरू बाबा रामदेव (Baba ramdev) की अगुवाई वाला पतंजलि समूह (Patanjali Group) अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जी हां कर्जदाताओं ने कर्ज में डूबी खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया (Food Oil Company Ruchi Soya) के अधिग्रहण के लिये पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) की 4,325 करोड़ रुपए की बोली को मंजूरी दे दी। इस बात की जानकारी सूत्रों द्वारा दी गयी। बता दें कि पतंजलि ने ऋण शोधन नीलामी (Debt relief auction) में रुचि सोया का अधिग्रहण किया है। कर्जदाताओं ने 9,300 करोड़ रुपए के कर्ज (loan) की वसूली के लिये यह नीलामी शुरू की थी।

जानकारी दें कि अडाणी विलमर (Adani Wilmer) के बोली से हटने के बाद रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी रुचि सोया के लिये पतंजलि (Patanjali) एकमात्र बोलीदाता रह गयी थी। अडाणी विलमर का चयन कुछ महीने पहले सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में हुआ था। इसके बावजूद उसने बोली से हटने का निर्णय किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कर्जदाताओं (Lenders) ने मंगलवार को पतंजलि की 4,325 करोड़ रुपए की संशोधित बोली को मंजूरी दे दी। जो कि करीब 96 प्रतिशत मतदान इसके पक्ष में हुआ।
वहीं रुचि सोया (Ruchi Soya) के अधिग्रहण के साथ पतंजलि सोयाबीन तेल (Patanjali soya bean oil) तथा अन्य उत्पादों के मामले में एक बड़ी कंपनी होगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (National company law authority) (एनसीएलटी) ने कर्जदाता स्टैन्डर्ड चार्टर्ड बैंक तथा डीबीएस बैंक के आवेदन पर रुचि सोया के मामले को ऋण शोधन (Debt relief) कार्यवाही के लिये भेजा था। ऋण शोधन कार्यवाही के लिये शैलेन्द्र अजमेरा को समाधान पेशेवर नियुक्त किया गया।
जबकि रुचि सोया इंडस्ट्रीज (Ruchi Soya Industries) के ऊपर 9,345 करोड़ रुपए का बकाया है। वित्तीय कर्जदाताओं (Financial lenders) में भारतीय स्टेट बैंक (State bank of india) ने सर्वाधिक 1800 करोड़ रुपए का कर्ज दे रखा है। उसके बाद क्रमश: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (Central bank of india) (816 करोड़ रुपए), पंजाब नेशनल बैंक (743 करोड़ रुपए) तथा स्टैन्डर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया (Standard chartered bank india) (608 करोड़ रुपए) का स्थान है। रुचि सोया के कई विनिर्माण संयंत्र हैं। इसके ब्रांड में न्यूट्रिला, रुचि स्टार और रुचि गोल्ड जैसे ब्रांड (Brand) शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications