Airtel हाल ही में अपना एयरटेल थैक्स (AirtelThanks) प्रोग्राम लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: Airtel हाल ही में अपना एयरटेल थैक्स (AirtelThanks) प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत एयरटेल ने प्रीपेड कस्टमर्स (Prepaid customers) के लिए 299 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। आपको इस बात की जानकारी दें कि इस प्लान के तहत एयरटेल (Airtel) के कस्टमर्स को फ्री एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप (Free amazon prime membership) मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल ने एयरटेल थैक्स (AirtelThanks)के तहत कम्पनी अपने यूजर्स को सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम टायर्स में एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स (Exclusive Rewards) पेश करेगी। इस प्लान में यूजर को 2.5GB डेली डेटा मिलता है।

ये है प्लान की बेनिफिट्स
बता दें कि कंपनी के मुताबिक 299 रुपये के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ इतने ही दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप (Amazon Prime Membership) मिलती है। इसके अलावा 2.5GB डेटा रोजाना मिलता है। डेली डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं।
हालांकि इससे पहले एयरटेल सिर्फ इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान्स चूज करने वाले यूजर्स को ही ऐमजॉन प्राइम की मेंबरशिप (Free amazon prime membership) देता था। एयरटेल ने अपने ऐप का नाम बदलकर एयरटेल थैंक्स (AirtelThanks)रख लिया है। जानकारी दें कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप को एक्टिवेट करने के लिए नए ऐप की जरूरत होगी। 299 रुपये वाले प्लान में यूजर को प्राइम विडियो, प्राइम म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और अनलिमिटेड फ्री फास्ट शिपिंग ऐमजॉन सिलेक्ट आइटम्स पर मिलेगी।
इस बात से भी अवगत करा दें कि यह नया प्लान सभी एयरटेल रिटेलर्स (Airtel Retailers), एयरटेल स्टोर्स और एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks Apps) पर उपलब्ध है। इस पैक को Amazon.in और ऐमजॉन पे (Amazon pay) पर भी खरीदा जा सकता है। तीन टायर में उपलब्ध इस प्लान में सिल्वर टायर में कस्टमर्स को एयरटेल टीवी और विंक का एक्सेस मिलता है। गोल्ड टायर कस्टमर्स टेलिकॉम बेनिफिट्स (Telecom Benefits) और फाइनेंशल सर्विस (Financial service) का एक्सेस मिलता है। वहीं प्लेटिनम कस्टमर्स को एयरटेल प्रीमियम कंटेंट, ई-बुक्स, डिवाइस प्रटेक्शन और कई बेनिफिट्स (Benefits) मिलते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications