सरकारी बैंक बीओबी (BoB) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है।
नई दिल्ली: सरकारी बैंक बीओबी (BoB) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। जी हां सरकारी स्वामित्व (Government ownership) वाले बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने धन की सीमांत लागत (Marginal cost) आधारित ब्याज दर (Rate of interest) (MCLR) में शनिवार को 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इस बात की भी जानकारी दें कि वहीं बढ़ी हुई दर 7 मई से प्रभावी होगी। बीओबी (BOB) ने एक दिन के कर्ज पर ब्याज दर (Rate of interest) को 8.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया है। बैंक (Bank) ने एक महीने और तीन महीने के कर्ज पर ब्याज दर (Rate of interest) बढ़ाकर क्रमशः 8.35 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत कर दिया है। बीओबी ने शेयर बाजार (Share Market) बीएसई (BSE) को जानकारी दी है कि छह महीने और एक साल की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर (MCLR) को बढ़ाकर क्रमशः 8.65 प्रतिशत एवं 8.70 फीसदी कर दिया गया है।

हालांकि एमसीएलआर (MCLR) को 'मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (Marginal cost of landing rate)' भी कहते हैं। इसमें बैंक (Bank) अपने फंड (Fund) की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर (Benchmark rate) होती है। इसके बढ़ने से आपके द्वारा बैंक (Bank) से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं और फिर उसे पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई (EMI) देनी पड़ती है।
बता दें कि विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय एक अप्रैल से प्रभावी हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बयान में कहा था, 'विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (Dena bank) की सभी शाखाएं एक अप्रैल 2019 से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (Dena Bank) के जमाकर्ताओं समेत ग्राहकों को एक अप्रैल 2019 से बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) का ग्राहक माना जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications