कारोबारी सप्ताह (business week) के पहले दिन बड़ी गिरावट दर्ज होने के बाद भारतीय शेयर बाजारों (Indian stock exchanges) की मंगलवार को तेज शुरुआत रही।
नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह (business week) के पहले दिन बड़ी गिरावट दर्ज होने के बाद भारतीय शेयर बाजारों (Indian stock exchanges) की मंगलवार को तेज शुरुआत रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 166 अंकों की तेजी के साथ 38,766 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी (Nifty) 44 अंकों की तेजी के साथ 11,642 अंकों पर खुला। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स (Sensex) 162 अंकों की तेजी के साथ 38,762 अंकों पर और निफ्टी (Nifty) 37 अंकों की तेजी के साथ 11,636 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स में मारिको लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (Reliance Communication Limited), स्टरलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Sterlite Technology Limited), टाटा कम्युनिकेशन (Tata communication), जेके सीमेंट (JK cement) में तेजी का माहौल है। निफ्टी में बीपीसीएल (BPCL) , टीसीएस (TCS), बजाज फिनसर्व, आईटीसी, भारती एयरटेल में तेजी का माहौल है।
इन शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स में सीजी पावर, केपीआर मिल्स, जेट एयरवेज (jet airways), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) , नवीन फ्लोराइन इंटरनेशनल लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट (Zee entertainment) , टाइटन, यस बैंक, टाटा मोटर्स (Tata motors) , जीएसडब्ल्यू स्टील में मंदी का माहौल है।
सोमवार को गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार (share maret) गिरावट के साथ खुला था। 380.44 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38582.82 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी (Nifty) की करें तो 111.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद सोमवार को निफ्टी 11600.40 के स्तर पर खुला।
रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
मंगलवार को डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 69.37 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications