Bharti Airtel ने पिछले दिनों अपने प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड प्लान्स (Postpaid plans) में काफी बदलाव किए हैं।
नई दिल्ली: Bharti Airtel ने पिछले दिनों अपने प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड प्लान्स (Postpaid plans) में काफी बदलाव किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने Airtel 4G Hotspots के प्लान में भी बदलाव कर दिया है। बता दें कि एयरटेल का यह 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device)अब रेंटल पर भी उपलब्ध है।

जानकारी दें कि 4G हॉटस्पॉट को लेकर Reliance Jio और एयरटेल (Airtel) के बीच काफी जोरदार कॉम्पिटिशन (Competition) चल रहा है। इन दोनों कंपनियों ने अपनी इस सेवा को लगभग एक साथ और एक ही कीमत पर मार्केट में लॉन्च किया था। एयरटेल 4G हॉटस्पॉट जियो हॉटस्पॉट (Jio hotspot) से किन मामलों में अलग है और कीमत में किए गए बदलाव के साथ अब यह यूजर्स (user) को क्या कुछ ऑफर कर रहा है इस बारें में हम आपको बतायेंगे।
एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट रेंटल पर मिलेगा
बता दें कि एयरटेल (Airtel) ने अपनी इस सेवा को कुछ महीनों पहले 999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। एयरटेल ने इस कॉम्पिटिशन (Competition)में आगे बढ़ने के लिए अपनी इस सर्विस की कीमत को घटाकर अब 399 रुपये कर दिया है। एयरटेल की ऑफिशल वेबसाइट (Official website) पर ग्राहकों के लिए 399 रुपये के शुरुआती कीमत वाले एयरटेल 4G हॉटस्पॉट प्लान को लिस्ट कर दिया गया है। दूसरी ओर अगर हम जियो हॉटस्पॉट की बात करें तो जियो की ऑफिशल वेबसाइट पर इस डिवाइस की कीमत अभी 1,999 रुपये है।
जानकारी दें कि एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए 50जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा (High-speed internet data) उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड कम होकर 80Kbps पर आ जाएगी। प्लान में किए गए बदलाव से पहले यूजर्स को एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) के लिए अलग से 999 रुपये देने पड़ते थे।
वहीं अगर रिलायंस जियो से इसकी तुलना करें तो डिवाइस कनेक्टिविटी (Device connectivity) के मामले में एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) थोड़ा पीछ है। एयरटेल से जहां 10 डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है, वहीं जियो आपको 32 डिवाइसेज को कनेक्ट करने की सहूलियत देता है। एयरटेल (Airtel) 4G हॉटस्पॉट में हाई-स्पीड 4G इंटरनेट स्पीड (Internet Speed) दी जा रही है। वहीं जियो 150Mbps की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps की अपलोड स्पीड दे रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications