वोडाफोन ग्रुप Vodafone ने VodaIdea में अपनी पूरी हिस्सेदारी विदेशी बैंकों के पास गिरवी रखी है।
नई दिल्ली: वोडाफोन ग्रुप Vodafone ने VodaIdea में अपनी पूरी हिस्सेदारी विदेशी बैंकों के पास गिरवी रखी है। जी हां वोडाफोन पीएलसी (Vodafone Plc) ने वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में अपनी हिस्सेदारी 7 विदेशी बैंकों (Foreign banks)के पास गिरवी रख दी है। बता दें कि कंपनी ने वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) द्वारा प्रमोटर्स (Promoters) को शेयर जारी करके फंड (Fund) जुटानी की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ समय बाद ही यह कदम उठाया था। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी (Telecom company) ने कर्ज में कमी के लिए यह पैसा जुटाया था।

वैल्यू लगभग 18 हजार करोड़ रुपए
जानकारी दें कि वोडाफोन (Vodafone) की वोडाफोन आइडिया (Vodaidea) में 44.39 फीसदी हिस्सेदारी है। जो कि गुरुवार के ट्रेडिंग प्राइस (Trading price) के हिसाब से इसकी वैल्यू लगभग 18 हजार करोड़ रुपए होती है। वहीं स्टॉक एक्सचेंजेस (Stock exchange) में की गई एक रेग्युलेटरी फाइलिंग (Regulatory Filing) में कंपनी ने कहा कि वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) की कंपनियों ने वोडाफोन आइडिया (Vodaidea) में अपनी पूरी 44.39 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी (Mortgage) रख दी है।
7 विदेशी बैंकों के पास गिरवी रखी स्टेक
इस बात से भी अवगत करा दें कि फाइलिंग (Filing) में कहा गया कि वोडाफोन ग्रुप (Vodafone group) की कंपनियों के लिए फाइनेंशियल अरेंजमेंट (Financial arrangement) के तहत ये शेयर एचएसबीसी (HSB) कॉर्पोरेट ट्रस्टी कंपनी (Corporate trustee company) (यूके) लिमिटेड के पास गिरवी रखे गए हैं। जो बीएनपी पारिबास, एचएसबीसी बैंक, आईएनजी बैंक एनवी सिंगापुर ब्रांच, स्टैनचार्ट बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच और मॉर्गन स्टैनली सीनियर फंडिंग इंक के लिए ट्रस्टी (Trustee) के तौर पर काम कर रही है।
हालांकि वहीं कंपनी का कहना हैं कि इनमें से हर एंटिटी (Entity) भारत के बाहर की हैं। वोडाफोन ग्रुप (Vodafone group) के पास भारत और मॉरिशस की 12 एंटिटीज के माध्यम से वोडाफोन आइडिया (Vodaidea) की बड़ी हिस्सेदारी है। मॉरिशस बेस्ड एंटिटीज में एआई-अमीन इन्वेस्टमेंट, एशियन टेलीकम्युनिकेशन इन्वेस्टरमेंट (मॉरिशस), ट्रांस क्रिस्टल, वोडाफोन टेलीकम्युनिकेशंस (Vodafone Telecommunication) (इंडिया), सीसीआई (मॉरिशस), यूरो पैसिफिक सिक्युरिटीज, प्राइम मेटल्स और मोबिलवेस्ट शामिल हैं। भारतीय एंटिटीज (Indian entities) में ओमेगा टेलीकॉम होल्डिंग्स, जयके फिनहोल्डिंग (इंडिया), टेलीकॉम इन्वेस्टमेंट इंडिया (Telecom Investment India)और ऊषा मार्टिन टेलीमैटिक्स (Usha Martin Telematics) शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications