एसबीआई (SBI) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। SBI ने सभी अवधियों के कर्ज (Period loans) के लिए MCLR में 0.05 फीसदी की कटौती (Deduction) की है।
नई दिल्ली: एसबीआई (SBI) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। SBI ने सभी अवधियों के कर्ज (Period loans) के लिए MCLR में 0.05 फीसदी की कटौती (Deduction) की है। देश के सबसे बड़े बैंक (Bank) एसबीआई (SBI) ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (Marginal cost-based interest rate) (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती हर अवधि के कर्ज (Loan) पर ब्याज दर के संबंध में है। जानकारी दें कि नयी दर (New rate) आज से ही प्रभावी हो गयी है। इस कटौती के बाद बैंक की एक साल के ऋण (Loan) पर एमसीएलआर (MCLR) 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत फीसदी हो गयी है।
आज से ही लागू हो गयी नई दरें
इसके साथ ही एसबीआई (SBI) के एमसीएलआर (MCLR) से लिंक्ड (Linked) सभी तरह के लोन्स (Loans) की ब्याज दर 5 बेसिस प्वाइंट्स (Basis points) कम हो गई है, जो 10 मई से प्रभावी है। एक महीने के भीतर एसबीआई (SBI) ने दूसरी बार यह कटौती की है। बता दें कि आरबीआई की अप्रैल में मॉनिटरी पॉलिसी (Monetary policy) के बाद एसबीई ने 10 अप्रैल को अपनी एक साल की एमसीएलआर (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स (Basis points)की कटौती की थी। इसके साथ ही एसबीआई ने 30 लाख रुपए तक के लोन की ब्याज दर (Loan interest rate) में 10 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती (Deduction of base points) की थी।
1 मई से बदल चुके है एसबीआई के कई नियम
जानकारी दें कि 1 मई से एसबीआई (SBI) ने अपने बड़े सेविंग अकाउंट डिपॉजिट्स (Savings account deposits) के साथ ही शॉर्ट-टर्म लोन (Short Term Loan) के लिए ब्याज दर (Rate of interest) की नई व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत एसबीआई (SBI) ने जमा बचत खातों (Savings accounts) की दर और लोन पर लगने वाली ब्याज दरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट (Repo rate) से लिंक्ड कर दिया था। यानी आरबीआई (RBI) के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद एसबीआई बैंक (SBI bank) अपनी ब्याज दरें कम कर देगा। हालांकि, डिपॉजिट (Deposits) पर ब्याज दरों (Interest rate) का फायदा उन्हीं को मिलेगा जिनका बैलेंस एक लाख रुपए से कम है। बता दें कि नए नियम के लागू होने के बाद एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट (Deposits)पर 3.5 फीसदी इंटरेस्ट (Interest) मिल रहा है। वहीं, 1 लाख रुपये से अधिक के डिपॉजिट पर यह इंटरेस्ट रेट 3.25 फीसदी है।
आरबीआई ने बढ़ाई दर तो बैंक भी ब्याज दरें बढ़ा देगा
इस बात से भी अवगत करा दें कि एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए होम और ऑटो लोन (Home and Auto loan) पर लगने वाले ब्याज (Interest) की के तरीके को पूरी तरीके से बदलने का ऐलान किया था। दरअसल एसबीआई (SBI) ने फैसला किया है कि आरबीआई (RBI) के रेपो रेट (Repo rate) यानी की ब्याज दरें (Interest rates) घटाने पर वो भी तुरंत अपनी ब्याज दरों को घटा देगा। साथ ही अगर आरबीआई रेपो रेट (RBI repo rate) यानी की ब्याज दरें (Interest rates) बढ़ाता है तो बैंक (Bank) भी ब्याज दरें बढ़ा देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications