आईटीसी चेयरमैन (ITC chairman) वाई.सी देवेश्वर (YC Deveshwar) का 72 साल की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया।
नई दिल्ली: आईटीसी चेयरमैन (ITC chairman) वाई.सी देवेश्वर (YC Deveshwar) का 72 साल की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया। बता दें कि देवेश्वर (Deveshwar) ने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कई गंभीर बिमारियों से जूझ रहे थे।

सबसे लंबे समय तक चेयरमैन के पद पर
वाई.सी देवेश्वर (Yogesh Chandra Deveshwar) (योगेश चंद्र देवेश्वर) भारत की लीडिंग प्राइवेट कंपनियों (Leading Private Companies) में शुमार आईटीसी (ITC) (इंडियन टोबैको कंपनी) के सबसे लंबे समय तक चेयरमैन रहने वाले व्यक्ति थे। आईटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वाई.सी देवेश्वर (Y.C Deveshwar)11 अप्रैल 1984 को बोर्ड ऑफ कंपनी के डायरेक्टर (Director) नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 1 जनवरी 1996 को वह बोर्ड के चेयरमैन (board Chairman) और चीफ एग्जीक्यूटिव (Chief executive) बनाए गए।
वाईसी देवेश्वर को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया
आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से इंजीनियरिंग करने वाले वाई.सी देवेश्वर ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की। देवेश्वर ने 1968 में आईटीसी कंपनी (ITC company)ज्वाइन की थी। इस बीच 1991 से लेकर 1994 तक वो विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air india)के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे। इसके बाद 1996 में वो आईटीसी के चेयरमैन (ITC chairman)बन गए। 2011 में वाईसी देवेश्वर (Y.C Deveshwar) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा उन्हें यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (US-India Business Council) की तरफ से ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड (Global Leadership Award) भी मिला। 2012 में वाईसी देवेश्वर बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (Business Leader of the Year) बने। इससे पहले 2006 में उन्हें बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा गया।
देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था
वाईसी देवेश्वर (YC Deveshwar) का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। देवेश्वर सन 1968 में इंडियन टोबैको कंपनी (Indian Tobacco Company)(आईटीसी) में एक ट्रेनी के तौर पर शामिल हुए। वर्ष 1972 में उन्हें कोलकाता में कंपनी मुख्यालय का सलाहकार बनाया गया। वर्ष 1984 में उन्हें आईटीसी (ITC) में एक निदेशक बनाया गया और 1996 के बाद से वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईटीसी फूड्स लिमिटेड (ITC Foods Limited) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। वाईसी देवेश्वर आईटीसी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवारत अध्यक्ष रहे। वर्ष 1991 में उन्हें एयर इंडिया का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चुना गया था। उन्हें साल 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications