मुंबई। दुनियाभर में बढ़ते संरक्षणवाद, वैश्विक मौद्रिक नीति में नरम रुख अपनाए जाने और घरेलू मुद्रा में अस्थिरता के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने स्वर्ण भंडार (gold reserves) में वृद्धि कर सकता है। ऐसा अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों का अनुमान (Estimates of such economists and analysts) है। उनकी राय में विविध विदेशी मुद्राओं (Foreign currencies) और आरक्षित परिसंपत्तियों (Reserve assets) की जरूरतों को लेकर भी आरबीआई अपने स्वर्ण भंडार (gold reserves) में वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रवृत्ति को लेकर ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का स्वर्ण भंडार बढ़कर 608.8 टन हो गया है।

दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व रखने वाले देश (Countries with the highest gold reserves in the world)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार (highest gold reserves in the world) वाले केंद्रीय बैंकों की सूची में आरबीआई (rbi) 11वें पायदान पर है। सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार 8,133.50 टन अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के पास है। इसके बाद जर्मनी के केंद्रीय बैंक के पास 3,369.70 टन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास 2,814 टन, इटली के केंद्रीय बैंक के पास 2,451.80 टन, फ्रांस के पास 2,436 टन और रूस के पास 2,168.3 टन सोना (gold) है।
ये है गोल्ड (gold) के प्रति आकर्षण बढ़ने का कारण
डब्ल्यूजीसी (WGC) में मार्केट इंटेलीजेंस मामलों के निदेशक एलिस्टेयर हेविट ने कहा, " मौजूदा व्यापारिक तनाव और सुस्त आर्थिक विकास दर के कारण सोने (gold) के प्रति आकर्षण बना रहेगा।"
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड बढ़ा (Increase the share of gold in India's foreign exchange reserves)
भारत का पूंजी भंडार 26 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 418.515 अरब डॉलर हो गया। विदेशी पूंजी भंडार में स्वर्ण भंडार का भी अहम योगदान होता है। कोटक सिक्योरिटीज के मुद्रा व ब्याज दर मामलों के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आरबीआई अपनी आरक्षित निधि का 5-6 फीसदी स्वर्ण भंडार बनाए रखता है और केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार में इजाफा हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि स्वर्णभंडार में वृद्धि होने से विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने पर डॉलर की कमी करके देसी मुद्रा की अस्थिरता दूर करने के उपाय किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "व्यापारिक जंग के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के माहौल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड के नरम रुख और ब्याज दरों में कमी के कारण आरबीआई सोने (gold) की खरीदारी बढ़ा सकता है।"
यह भी पढ़ें : पहली कमाई से करें Car खरीदने की प्लानिंग, 2 लाख रुपये पड़ेगी सस्ती
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications