नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) चुनाव बाद कर्ज माफी की एक बड़ी स्कीम (Debt Waiver Scheme for the Poor) लाने की तैयारी में है। अभी इस यह स्कीम का नाम यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) बताया जा रहा है। देश में अभी तक जितनी भी कर्ज माफी की स्कीम आई हैं, वह किसानों के लिए ही आई हैं। मोदी सरकार का मानना है कि देश में बहुत से ऐसे गरीब हैं, जिन्होंने कर्ज लिया है लेकिन चुका नहीं पा रहे हैं। ऐसे में यह कर्जमाफी स्कीम (Debt Waiver Scheme for the Poor) बनाई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है अगर मोदी सरकार फिर से बनती है तो यह स्कीम 3 माह में आकार ले लेगी। हालांकि अगर कोई इस स्कीम का फायदा नहीं लेना चाहता है तो उसे इसकी छूट भी होगी।

क्या है यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (what is Universal Debt Relief Scheme)
यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) का फायदा छोटे कर्ज लेने वालों को ही मिलेगा। लेकिन ऐसे लोगों को इसके लिए कुछ नियम और शर्तों को मानना पड़ेगा। यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम के तहत कर्जमाफी (Debt Waiver Scheme) का लाभ उन्हें ही मिलेगा, जिनकी सालाना आमदनी 60,000 रुपये तक होगी। इसके अलावा उनके पास 20 हजार रुपये से कम की संपत्ति हो। यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम के तहत 35,000 तक की राशि के कर्ज (Debt Waiver Scheme) को माफ करने के योग्य माना जाएगा। वहीं कर्जमाफी का आवेदन करने वाले को साबित करना होगा कि उसकी आमदनी और संपत्ति एक तय सीमा से कम है।
पैसों का लगाया जा रहा अनुमान
यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) लागू करने पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा इस पर मंत्रालय अनुमान लगा रहा है। जानकारी के अनुसार शुरुआत अनुमान 20,000 करोड़ रुपये का है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक बहुत से गरीबों को सरकारी स्कीमों का फायदा नहीं मिल पाया है ऐसे में सरकार की यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) से उन गरीबों (Debt Waiver Scheme for the Poor) फायदा पहुंचाया जाएगा। हालांकि मंत्रालय ने इस बात का अनुमान नहीं लगाया है कि इस योजना से कितने लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह संख्या लाखों में हो सकती है।
मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स बना रहा ड्राफ्ट
अंग्रेजी अखबार ईटी में छपी खबर के मुताबिक मोदी सरकार (Modi Government) यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) गरीबों की कर्जमाफी (Debt Waiver Scheme) के लिए होगी। इस योजना पर मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (Ministry of Corporate Affairs) काम कर रहा है। इसे लेकर इनसॉल्वेंसी एडं बैंकरप्सी कोड (IBC) यानी दिवाला कानून में बदलाव किया जा सकता है। अभी दिवाला कानून में छोटे कर्जदारों के लिए अलग नियम नहीं हैं। जानकारी के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (Ministry of Corporate Affairs) का मानना है कि वह इस योजना को तीन महीने में तैयार कर लेगा।
यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) ऑनलाइन होगी
इनसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) के तहत यूनिवर्सल डेट रिलीफ स्कीम (Universal Debt Relief Scheme) के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जा सकती है। कर्जमाफी के आवेदनों को देखने और उन पर फैसला करने के लिए एक अलग टीम बनाई जा सकती है। आईबीबीआई के तहत पर्सनल इनसॉल्वेंसी सेल या डिवीजन बना सकते हैं, जो सिर्फ ऐसे मामलों को देखेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications