आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रही एयरलाइन (Airline) जेट एयरवेज (Jet Airways) को एक और झटका लगा है।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रही एयरलाइन (Airline) जेट एयरवेज (Jet Airways) को एक और झटका लगा है। जी हां विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( Deputy CEO) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। इस बात की जानकारी एयरलाइन कंपनी (Airline Company) की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि अग्रवाल (Agarwal) का इस्तीफा 13 मई से प्रभावी है। जेट एयरवेज (Jet Airways) ने एक नियामक दाखिल में कहा, 'हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (Company's Deputy Chief Executive Officer) और सीएफओ अमित अग्रवाल (CFO Amit Agrawal) ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जो 13 मई से प्रभावी है।

गौरंग शेट्टी ने 23 अप्रैल को त्यागपत्र दिया
इस बात से अवगत कराना चाहेंगे कि विमानन कंपनी (Aviation company) ने मध्य अप्रैल में नकदी की समस्या (Cash problem) के कारण अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर दिया था। पिछले एक महीने में कंपनी के अधिकतर बोर्ड सदस्यों (Board members) ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। इससे पहले 9 मई (गुरुवार) को जेट के एक और निदेशक (Director) ने कंपनी छोड़ दी थी। जेट ने गुरुवार को कहा कि उसके पूर्ण कालिक निदेशक गौरंग शेट्टी ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी (company) और निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं जेट (Jet) की तरफ से शेयर बाजार (Share Bajar) को सूचना दी गई थी कि शेट्टी ने 23 अप्रैल को त्यागपत्र दिया। हालांकि उनके इस्तीफे (Resignation)के कारण को निजी बताया गया है।
बता दें कि गौरंग के इस्तीफे के बाद पिछले एक महीने में तीन लोग कंपनी (company) छोड़कर जा चुके हैं। अग्रवाल (Agarwal) के इस्तीफे के बाद यह चौथा बड़ा इस्तीफा (Resignation)है। अब जेट के निदेशक मंडल (Board of directors) में तीन निदेशक रॉबिन कामारक, अशोक चावला और शरद शर्मा रह गए हैं। शेट्टी से पहले स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी और गैर - कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) नसीम जैदी ने इस्तीफा दिया था।
20 हजार से ज्यादा कर्मचारी सैलरी संकट से जूझ रहें
जानकारी दें कि जेट एयरवेज (Jet airways) के प्रमोटर व संस्थापक (Promoter and founder) नरेश गोयल (Naresh Goyal) और उनकी पत्नी ने बीते मार्च में बोर्ड मीटिंग (Board meeting) के दौरान ही इस्तीफा (Resignation) दे दिया था। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) (एसबीआई) की अगुवाई में कर्जदाताओं (Lenders) ने कंपनी का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया। वहीं वर्तमान में जेट एयरवेज (Jet Airways) पर कुल 8,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
जिसकी वजह से कंपनी (company) के करीब 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी सैलरी संकट (Employee salary crisis) से जूझ रहे हैं। इस बीच जेट एयरवेज की विमान सेवाएं (Jet Airways Airlines service) अप्रैल में अस्थायी (Temporary) तौर पर बंद कर दी गई हैं। वहीं कर्मचारी दूसरी कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications