नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) मौजूदा वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी। इस पर बैंकरप्सी कानूनों, वस्तु एवं सेवा कर (GST), फर्जी कंपनियों पर कार्रवाई और पिछले पांच सालों में अपनाए गए राजकोषीय विवेक जैसे मजबूत संरचनागत सुधारों का असर होगा। यह बात मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रह्मण्यम (CEA Krishnamurthy v. Subramanian) ने कही है। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि इन उपायों के असर से मौजूदा आर्थिक सुस्ती का स्थान धीरे-धीरे उच्च निवेश और उपभोग ले लेगा।

हम अपने अनुमान पर कायम
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रह्मण्यम (CEA Krishnamurthy v. Subramanian) ने कहा, "हम 7 प्रतिशत वृद्धि दर के अपने अनुमान पर कायम हैं। किए गए सुधारों का असर दिखने लगेगा। भारत जल्द ही चीन से आगे निकल कर सबसे तेज वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनने में सक्षम होगा। किए गए सुधारों के कारण हमारे पास अभी भी तीव्र वृद्धि दर की पर्याप्त संभावना है।"
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 7 फीसदी से ज्यादा उम्मीदें जताई गई हैं
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की जीडीपी (GDP) दर का 2019-20 के लिए अनुमान 7.3 प्रतिशत पेश किया है।
जल्द दिखेगा सुधारों का असर
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दिसंबर की तिमाही में 6.6 प्रतिशत थी, जो पांच तिमाहियों में सबसे कम थी। इसके कारण सरकार के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पिछले महीने 2018-19 के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया। सीईए ने कहा कि आर्थिक वृद्धि पर निवेश का काफी असर होगा और चुनावी वर्ष के कारण उद्योग जगत इंतजार करो और देखो की स्थिति में है।
ये है निवेश में कमी का कारण
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रह्मण्यम (CEA Krishnamurthy v. Subramanian) ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पास विकास करने की क्षमता है और उपभोग 80 प्रतिशत से नीचे चला गया, जिसके कारण निवेश में कमी हुई है। सुब्रह्मण्यम के अनुसार, पिछले पांच सालों में कई संरचनागत सुधार हुए हैं, जिनके परिणाम थोड़े समय बाद दिखने लगेंगे।
यह भी पढ़ें : Reliance jio का बड़ा तोहफा, बिना कुछ करे मिलेगा 1 साल तक फायदा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications