बुधवार को सोना चांदी (gold- silver) में हल्की गिरावट देखी गयी है।
नई दिल्ली: बुधवार को सोना चांदी (gold- silver) में हल्की गिरावट देखी गयी है। जानकारी दें कि बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold)135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी (Silver) भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वहीं अगर बात करें मंगलवार की तो सोना 377 रुपए की बढ़त के साथ 33,395 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी (silver) में भी 300 रुपए की मजबूती दर्ज की गई।

बाजारों में बनी हुई है सोने की मांग
बता दें कि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर (Dollar ) की तेजी में 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.20 डॉलर चमककर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों (Global markets) में पीली धातु की मांग बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी के भाव में स्थिर
वैश्विक तेजी (Global boom) के बावजूद खुदरा जेवराती मांग (Pearl demand) कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 135 रुपए सस्ता होकर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,090 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 50 रुपए की गिरावट में 37,510 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज की चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,260
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,090
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,510
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500


Click it and Unblock the Notifications