नई दिल्ली। 11वें साल में चल रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीरियल देखने के बाद आपके मन में सवाल आता होगा कि आखिर यह लोग और कहीं क्यों नहीं दिखते हैं। आजकल जरा ग्लैमलर मिल जाए तो लोग जाने कहां कहां दिखने लगते हैं, लेकिन इस सीरियल के कलाकार कहीं और नहीं दिखते हैं। यह सभी कलाकार सिफ इन्हीं सीरियल के लिए काम कर रहे हैं और इन लोगों को बाहर काम करने की अभी तक इजाजत नहीं है। लेकिन इससे भी बड़ा कारण है कि इन सभी कलाकारों को रोज के हिसाब से भुगतान किया जाता है जो हजारों रुपये में होता है, इसी कारण यह कलाकार 11 साल से इसी सीरियल से जुड़े हुए हैं।

2008 में शुरू हुआ था सीरियल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीरियल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से यह सीरियल लगातार चल रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके रिपीट टेलीकॉस्ट भी किए जाते हैं। इस सीरियल के कलाकारों ने घर घर में अपनी जगह बना ली है। यही कारण है कि इन कलाकारों को भारीभरकम फीस रोज के हिसाब से दी जाती है। फीस रोज देने का मतलब इस सीरियल की शुटिंग के दिन से माना जाता है।
पहले जानें बड़े कलाकारों की प्रति एपसोड की फीस
-जेठालाल यानी दिलीप जोशी को प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये मिलता है।
-तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा को प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये मिलता है।
-आत्माराम भिड़े यानी मंदार चंदावरकर को प्रति एपिसोड 80 हजार रुपये मिलता है।
-डॉ हंसराज हंस यानी निर्मल सोनी को प्रति एपिसोड 20-25 हजार रुपये मिलता है।
-अब्दुल यानी शरद शांक्ला को प्रति एपिसोड 35-40 हजार रुपये मिलता है।
-चंपक लाल गड़ा उर्फ बाबूजी यानी अमित भट्ट को प्रति एपिसोड 70-80 हजार रुपये मिलता है।
-अय्यर यानी तनुज महाशब्दे को प्रति एपिसोड 65-80 हजार रुपये मिलता है।
-सेढ़ी भाई यानी गुरुचरण सिंह को प्रति एपिसोड 65-80 हजार रुपये मिलता है।
आइये जानते हैं कि रोज की फीस
जेठा लाल
-जेठा लाल यानी कि दिलीप जोशी को हर दिन के लिए बतौर फिस 80 हजार दिए जाते हैं।
दयाबेन
-दयाबेन यानी कि दिशा वकानी फिलहाल शो में नहीं दिखाई दे रही हैं, लेकिन उन्हें हर दिन के लिए तकरीबन 50 हजार की फीस दी जा रही थी।
बाबूजी चंपक लाल
-बाबूजी चंपक लाल गड़ा यानी कि अमित भट्ट हर दिन के लिए 50 हजार चार्ज करते हैं।
तारक मेहता
-तारक मेहता यानी कि शेलेश लोढ़ा प्रतिदिन के लिए 40 हजार चार्ज करते हैं।
बबीता जी
-बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। उन्हें हर दिन के लिए 30 हजार दिए जाते हैं।
आत्माराम भिड़े
-आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार मंदार चांदवडकर निभाते हैं। वह हर दिन के लिए 35 हजार की फीस लेते हैं।
अय्यर कृष्णन
-अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे की फीस 30 हजार रुपये हैं।
पोपटलाल
-पोपटलाल यानी कि श्याम पाठक। उनकी हर दिन की फीस 35 हजार के करीब है।
अब जानते हैं बाल कलाकारों की फीस
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सीरियल की टप्पू सेना यानी बाल कलाकारों को भी प्रति एपिसोड अच्छा खासा भुगतान किया जाता है। इन बाल कलाकारों को औसतन लगभग 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। शो में टप्पू का रोल प्ले कर रहे राज अंदकत को फीस 10 से 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications