गुरुवार को मांग बढ़ने के कारण सोना और चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: गुरुवार को मांग बढ़ने के कारण सोना और चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 70 रुपए चमककर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बात करें कल बुधवार की तो दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold)135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी (Silver) भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

बाजार में सोने की मांग
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.20 डॉलर की गिरावट में 1,296.35 डॉलर (Dollar) प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.50 डॉलर लुढ़ककर 1,296.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों (Global markets) में पीली धातु की मांग बनी हुई है लेकिन साथ ही मजबूत डॉलर का दबाव भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Gold) हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
वैश्विक गिरावट (Global decline) के बावजूद जेवराती मांग (Pearl demand) आने से सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए महंगा होकर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना (Gold) बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,160 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी (Silver) वायदा 15 रुपए की तेजी में 37,525 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,330
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,160
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,250
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,525
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500


Click it and Unblock the Notifications