खुद का बिजनेस (Business) शुरु करने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई काम की है।
नई दिल्ली: खुद का बिजनेस (Business) शुरु करने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई काम की है। जैसा की आप सब बखूबी जानते हैं कि पेट्रोल (Petrol) , डीजल (Diesel) , सीएनजी (CNG) के बाद अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric vehicle) को दौर शुरू होने जा रहा है। वजह है केंद्र सरकार द्वारा भारत के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन (Electric Mobility Mission) का ब्लुप्रिंट तैयार करना।
बता दें कि जापान की कंपनी पैनासॉनिक (Panasonic) देश के 25 शहरों में एक लाख स्ट्रॉन्ग चार्जिंग स्टेशन (Strong Charging Station) लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का उद्देश्य कि भारत में जैसे जगह-जगह पेट्रोल पंप (Petrolpump) खुले हैं, उसी तरह चार्जिंग स्टेशन (Charging station) भी हों। कंपनी का फोकस भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) की बढ़ती संख्या को देखते हुए उसके मुकाबले चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने का है। कंपनी पार्किंग स्टेशन (Parking station), मॉल (Mall), पेट्रोल पंप (petrol pump) आदि पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी
कंपनी के अध्यक्ष व CEO मनीश शर्मा (Manish sharma) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पैनासोनिक इन वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन (charging station) लगाने का काम करेगी ताकि कोई भी अपना वाहन कहीं भी चार्ज कर सके। कंपनी फ्रेंचाइजी (Franchisee) भी देगी। हालांकि कंपनी ने फ्रेंचाइजी के लिए शर्तों का खुलासा नहीं किया है।
70 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों का लक्ष्य
इस बात से भी अवगत करा दें कि सरकार ने 2013 में राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन (National Electric Mobility Mission) योजना शुरू की थी। इसका लक्ष्य 2020 तक भारत की सड़कों पर 6 मिलियन 7 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) को रखना है। वर्ष 2030 तक 30% ई मोबिलिटी का लक्ष्य है। ऑटोमोटिव मिशन प्लान (Automotive Mission Plan) 2026 का अनुमान है इस कार्यक्रम से ऑटो सेक्टर में 6.5 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी।
स्टेशन इन जगहों पर खुलेगा
जानकारी दें कि कंपनी के मुताबिक पहले दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै, अमरावती, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में चार्जिंग स्टेशन (Charginf station) हब बनाएगी। कंपनी ने भारत में अपनी तरह की पहली स्मार्ट ईवी चार्जिंग सर्विस, निंबस लॉन्च किया है। इसके तहत फिजिकल कंपोनेंट (Physical component) जैसे चार्जिंग स्टेशन (Charging station) , स्वैप स्टेशन, ऑन बोर्ड चार्ज, टेलीमेटिक्स सिस्टम (Telemetics system) एवं वर्चुअल कंपोनेंट (Virtual component) जैसे क्लाउड सर्विस, एनालिटिक्स, इंट्यूटिव डैशबोर्ड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवाएं (Artificial Intelligence Services) दी जाएंगी।
चार्जिंग स्टेशन ये कंपनियां लगाएंगी
बता दें कि ईवी टाटा मोटर्स (EV tata motors) , एमएंडएम जैसी कंपनियां बनाती हैं। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (Transco limited), गुजरात एनर्जी विकास एजेंसी, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Power Corporation Limited,), पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, BESCOM, TSREDCO जैसी नोडल एजेंसिया चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाएंगी। इन कंपनियों को 3 साल तक चार्जिंग स्टेशन की मैंनेंटस करना होगा।
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च
इस बात से भी अवगत करा दें कि कंपनी (company) ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में, पैनासोनिक ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सर्विस (Electric Mobility Service) प्रदाता के स्मार्ट ई एवं क्यूक्विक के साथ साझेदारी की, जिसके तहत पैनासोनिक (Panasonic) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 150 स्मार्ट इ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स (E Electric Three Wheels) और 25 क्यूक्विक 2 व्हीलर पर ईवी चार्जिंग सर्विस स्थापित करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications