मुंबई। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) पिछले कुछ सालों से भारत में कारोबार करने का सपना संजोए हुए हैं और अब तक असमंजस की स्थिति में रहे हैं, मगर अब उनके सपनों को साकार करने के लिए भारतीय वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) सामने आई है। उनको अशोक लीलैंड की ओर से यहां आने का आमंत्रण मिला है। मस्क भारत को अपना बड़ा बाजार बनाना चाहते हैं। सवाल है कि क्या देसी उबड़-खाबड़ सड़कों पर विद्युत वाहन सरपट दौड़ पाएंगे।

अशोका लीलैंड का ऑफर
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ डिजिटल ऑफिसर वेंकटेश नटराजन के अनुसार, भारत के लोगों को आखिरकार पथ-प्रवर्तक ऑटोनोमस टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में सवारी करने का अनुभव दिलाने के लिए कंपनी मस्क के साथ साझेदारी करने को तैयार है। नटराजन ने कहा है कि हम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) के ऑफर के लिए तैयार हैं। दरअसल, मेरा मानना है कि यह महज एक साझेदार के तौर पर भारत में इलेक्ट्रिक कार के सपनों में योगदान करने की बात नहीं है, बल्कि कई एजेंसियां हैं, जो इसमें शामिल हो सकती हैं। उस समूह में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।
नई तकनीक का स्वागत
नटराजन ने कहा, "मैं संगठन के दर्शन और संस्कृति की बात करता हूं। जब कभी हम नई प्रौद्योगिकी देखते हैं तो हम उसका इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, जिस प्रकार छोटे बच्चे नए खिलौने देखकर उसके साथ प्रयोग करना चाहते हैं। हम वैसी प्रौद्योगिकी को अंगीकार करने के लिए तैयार हैं, जिसका हमारे ग्राहकों के लिए कुछ विशेष महत्व हो।"
हाल ही में अपग्रेड की गई है रेटिंग
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी का वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में राजस्व 6,325 करोड़ रुपये रहा। रेटिंग एजेंसी आईसीआर ने हाल ही में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की फंड आधारित रेटिंग को अपडेट करके एए से बढ़ाकर एए-प्लस कर दिया। एजेंसी का मानना है कि मझौले व भारी व्यावसायिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) सेगमेंट और हल्के व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) सेगमेंट में मांग स्थिर रहने से अशोक लीलैंड की वित्तीय स्थिति दुरुस्त रहेगी। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बस विनिर्माता कंपनी ने बताया कि उसके वाहनों की बिक्री अप्रैल 2019 में घरेलू बाजार में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़कर 13,141 हो गई। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने घरेलू बाजार में 11,951 वाहनों की बिक्री की थी। नटराजन ने कहा, "आखिरकार, हमें अधिक पैसों की जरूरत है। हम पैसे बनाने के कारोबार में हैं। जब हम अधिक पैसे बनाने में समर्थ होंगे तभी हम अपने ग्राहकों को पैसे बनाने में मदद कर पाएंगे। इसलिए हम हर नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।"
मास्क ने ट्वीट कर दी जानकारी
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की पेशकश अवश्य ही मस्क के कानों के लिए सुखद खबर होगी। भारत में कारोबार की अपनी योजना पर 10 महीने की चुप्पी के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने मार्च में ट्वीट के जरिए कहा कि 2019 में या अगले साल वह भारत में जाना पसंद करेंगे। मस्क ने एक यूजर को ट्वीट करके कहा, "इस साल वहां होना पसंद करेंगे। अगर नहीं तो अगले साल निश्चित रूप से।"
यह भी पढ़ें : 13 हजार देकर लें Wagon R, बाकी पैसा 1210 रुपये की किस्त में चुकाएं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications