बुधवार को दो दिनों से गिरावट के बाद अब सोने के भाव (gold price) स्थिर हो गए हैं।
नई दिल्ली: बुधवार को दो दिनों से गिरावट के बाद अब सोने के भाव (gold price) स्थिर हो गए हैं। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना (gold) 10 रुपए की तेजी में 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान औद्योगिक मांग (Industrial demand) कमजोर पड़ने से चांदी (silver) 150 रुपए फिसलकर 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि कल मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोना 50 रुपए लुढ़ककर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि इस दौरान चांदी 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

वैश्विक बाजारों में घटी सोने की मांग
लंदन एवं न्यूयॉर्क (London and New York) से मिली जानकारी के अनुसार, सोना (gold) हाजिर 0.25 डॉलर की गिरावट में 1,274.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,272.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के साढ़े तीन माह के उच्चतम स्तर (highest level) पर पहुंचने से पीली धातु की मांग कमजोर पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Silver) हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
मांग गिरने से सस्ती हुई चांदी
वैश्विक दबाव के बीच जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए चमककर 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,510 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
औद्योगिक मांग (Industrial demand) की सुस्ती से चांदी हाजिर 150 रुपए की गिरावट में 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा। चांदी (silver) वायदा 50 रुपए की तेजी में 36,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,680
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,510
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,300
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500


Click it and Unblock the Notifications