नई दिल्ली। अनिल अंबानी (Anil Ambani) समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल (आरकैप) ने बताया है कि वह म्यूचुअल फंड (mutual fund) कारोबार से बाहर होने जा रही है। कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (Reliance Nippon Life Asset Management Limited) यानी आरएनएएम (RNAM) में अपनी हिस्सेदारी संयुक्त उद्यम के जापानी भागीदार निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस को बेच देगी। आरएनएएम (RNAM) में दोनों भागीदारों की 42.88 - 42.88 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष आम शेयरधारकों के पास है। इसके साथ ही रिलायंस कैपिटल म्युचुअल फंड (mutual fund) कारोबार से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। वहीं यह खबर आने के बाद शुक्रवार को RNAM का शेयर 9.10 रुपये की गिरावट (4.14 फीसदी) के साथ 224.80 रुपये पर बंद हुआ।

निप्पोन लाइफ खरीदे हिस्सेदारी
रिलायंस कैपिटल ने कहा कि इसके लिये उसने जापान की निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है। रिलायंस कैपिटल ने नियामकीय सूचना में कहा है, ''समझौते के बाद, निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस (RNAM) के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए 230 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुली पेशकश लेकर आएगी। ऐसा करना सेबी के नियमों के तहत जरूरी है। इसके साथ ही प्रवर्तकों के पास अनुमति हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक हो जाएगी।
6000 करोड़ रुपये में हो रहा सौदा
कंपनी का कहना है कि सौदे के तहत जो दाम तय किया गया है उसमें 15.5 प्रतिशत का प्रीमियम शामिल है। यह सेबी के अधिग्रहण नियमों के मुताबिक 60 दिन के न्यूनतम मूल्य के औसत के अनुरूप तय किया गया है। रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि इस सौदे से उसे करीब 6,000 करोड़ रुपये मिलेगा। कंपनी इस पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज को उतारने में करेगी। इससे उसका कर्ज 33 फीसदी तक कम हो जाएगा।
अनिल अंबानी ने क्या कहा
लायंस समूह के चेयरमैन अनिल डी अंबानी (Anil D Ambani) ने कहा, '' ... हमारे लंबे समय से सबसे कीमती भागीदार निप्पोन लाइफ इश्योरेंस संयुक्त उद्यम कंपनी आरएनएएम (RNAM) में हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत पर ले जा रही है। आरएनएएम की हिस्सेदारी के बेचने का यह कदम हमारी मूल्य प्राप्त करने की रणनीति के तहत है। हमारी उम्मीद है कि इस सौदे के साथ ही अन्य जारी सौदों के तहत रिलायंस कैप के कर्ज को चालू वित्त वर्ष के दौरान 50 प्रतिशत से अधिक कम किया जा सकेगा।''
यह भी पढ़ें : SBI : न्यूनतम बैलेंस न होने पर GST के साथ वसूलता है Penalty, जानें कैसे बचे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications