एयरटेल (Airtel) लगातार नए नए स्कीम निकाल रहा है इसमें सबसे बड़ा स्कीम है यूजर्स को मुफ्त में डेटा और कॉल (Data and call) देना।
नई दिल्ली: एयरटेल (Airtel) लगातार नए नए स्कीम निकाल रहा है इसमें सबसे बड़ा स्कीम है यूजर्स को मुफ्त में डेटा और कॉल (Data and call) देना। एयरटेल ने अपने 4G हॉटस्पॉट डिवाइस के बायर्स के लिए नया डाटा बेनिफिट प्लान (Data benefit plan) पेश किया है। एयरटेल अपने यूजर्स (Airtel user) के लिए दो नए प्लान लेकर आया है।
इन दो नए प्लान को लाने से पहले एयरटेल अपने 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) के यूजर्स को केवल 399 रुपए वाला प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा था, जिसमें हर महीने 50GB डाटा दिया जा रहा था। महीना खत्म होने से पहले डाटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 80kbps रह जाती थी। एयरटेल के दो नए प्रीपेड या पोस्टपेड (Prepaid postpaid) प्लान का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो कि एयरटेल (Airtel) 4G हॉटस्पॉट डिवाइस को 1,500 रुपए में खरीदेंगे।

Airtel के इस प्लान में 84 दिन की मिलेगी वैलिडिटी
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device)के साथ 499 रुपए का इंफीनिटी पोस्टपेड (Infinity Postpaid) प्लान उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों (Customers)को महीने में 75GB डाटा दिया जा रहा है। अगर आप महीने से पहले यह डाटा खत्म कर देते हैं तो स्पीड घटकर 80Kbps रह जाएगी। इस डाटा बेनिफिट्स (Benefits) का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को अपना हॉटस्पॉट नंबर 499 रुपए के इंफीनिटी पोस्टपेड प्लान (Postpaid plan) के साथ रिचार्ज (Recharge) कराना होगा।
इसी तरह एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) के यूजर्स के लिए दूसरा विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन होगी। अगर दिन में आप निर्धारित डाटा खत्म कर देते हैं तो स्पीड घटकर 80Kbps रह जाएगी।
एक बार में 10 तक डिवाइस कनेक्ट कर सकते
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस से आप अपना फोन, लैपटॉप और टैबलेट (Laptops & Tablets) जैसे दूसरे डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इस हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) से आप एक बार में 10 तक डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस में 1,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि यूजर्स को 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस (Hotspot device) ऑटोमैटिक स्विचिंग (Automatic switching) की सुविधा के साथ आता है। यानी, अगर आपके आसपास 4G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है तो आप 3G में स्विच कर सकते हैं। ऐसा करके आप बिना किसी रुकावट के इंटरनेट (Internet) तक पहुंच बना सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications