नई दिल्ली। भारत की सख्त मौद्रिक नीति (India's strict monetary policy) का अमेरिका (US) ने भी लोहा मान लिया है। इसके चलते उसने तय किया है कि भारतीय रुपये (Rupee) को अपनी निगरानी सूची (Monitoring list) से हटा देगा। हालांकि चीन, जापान, साउथ कोरिया, जर्मनी, इटली, आयरलैंड, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम जैसे देशों की निगरानी जारी रहेगी। अमेरिका का वित्त मंत्रालय (US Ministry of Finance) दुनियाभर में डॉलर और उस देश की करेंगी के स्तर पर लगातार नजर रखता है। लेकिन अब भारत और स्विटजरलैंड को इस सूची से बाहर करने का फैसला लिया गया है। भारत को पहली बार मई 2018 में अमेरिका ने करेंसी मॉनिटरिंग सूची (Currency Monitoring List) में शामिल किया था।

निगरानी सूची से हटाने को लेकर अमेरिका ने क्या कहा
अमेरिका जिन देशों की करेंसी को निगरानी सूची में रखता है उन पर तीन तरह से मानीटरिंग की जाती है। अमेरिका का कहना है कि केवल एक ही पैरामीटर पर भारत खरा नहीं उतरता है कि उसका अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस है। हालांकि वर्ष 2017 में विदेशी मुद्रा भंडार की खरीद के बाद 2018 में भारत सरकार ने लगातार अपने रिजर्व में रखे डालर बेचे हैं। इस तरह विदेशी मुद्रा भंडार की कुल बिक्री जीडीपी की 1.7 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं अमेरिका ने माना है कि भारत के पास आईएमएफ मानकों के हिसाब से पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है।
मंगलवार को पेश की गई रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और विनिमय दर नीतियों पर अमेरिकी कांग्रेस में पेश अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में, वित्त विभाग ने मंगलवार को भारत और स्विट्जरलैंड को संभावित संदेहास्पद विदेशी मुद्रा विनिमय नीतियों वाले देशों की अपनी पिछली मुद्रा निगरानी सूची से हटा दिया है।
चीन को दे रहा है लगातार सलाह
अमेरिका ने हालांकि चीन को अभी भी इस सूची में रखा हुआ है। उन्होंने चीन से लगातार कमजोर मुद्रा से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। अमेरिका के राजस्व विभाग के सचिव स्टीवन मनचिन ने एक बयान में कहा, "राज्य विभाग चीन से लगातार कमजोर हो रही मुद्रा से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह कर रहा है।"
यह भी पढ़े : तुरंत करें ये काम, कम आने लगेगा बिजली का बिल
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications