प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कैबिनेट (Cabinet) में अरुण जेटली शामिल नहीं होंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कैबिनेट (Cabinet) में अरुण जेटली शामिल नहीं होंगे। अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने कैबिनेट में शामिल नहीं करने का आग्रह पीएम मोदी से किया है। बता दें कि अरुण जेटली ने अपने फैसले की जानकारी पीएम मोदी (PM Modi) को पत्र लिखकर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर जेटली ने कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों (Health related issues) के चलते नयी सरकार (New govt) में मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। जानकारी दें कि अरुण जेटली (Arun Jaitley) की खराब तबीयत को देखते हुए पहले से चर्चा थी कि वह पीएम मोदी के कैबिनेट (Cabinet) में शामिल नहीं होंगे।

इस बात की जानकारी दें कि जेटली (Jaitley) ने पत्र (letter) में लिखा है कि पिछले 18 महीनों से मेरी तबीयत ज्यादा खराब है। जब आप चुनाव प्रचार के बाद केदारनाथ के लिए निकल रहे थे तो मैंने आपको जानकारी दी थी कि मुझे सारी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए, ताकि मैं मेरे स्वास्थ्य (Health) पर ज्यादा अच्छे से ध्यान दे सकूं।
बता दें कि सरकार ने रविवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley)का स्वास्थ्य बिगड़ने (Health deterioration) संबंधी खबरें पूरी तरह से गलत और आधारहीन हैं। मीडिया को इस तरह की अफवाहों से दूर रहना चाहिए। जेटली के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि जेटली के राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra modi) के मंत्रिमंडल (Cabinet) का हिस्सा बनने की संभावना नहीं है।
दरअसल, उनके कमजोर स्वास्थ्य की वजह से उन्हें उपचार के लिए अमेरिका या ब्रिटेन (America or Britain) आना-जाना पड़ सकता है। वहीं सूत्रों ने कहा कि जेटली, 66 वर्ष, 'बहुत कमजोर' (Very weak) हो गए हैं। पिछले सप्ताह उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी जांच हुई और इलाज हुआ। इस कारण भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय (Bhartiya Janta Party headquarter) में आम चुनाव में जीत के जश्न में शामिल नहीं हो सके।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं जेटली
बता दें कि किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली का पिछले साल मई में किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney transplant) हुआ था। इस साल जनवरी में वह सर्जरी के लिये अमेरिका गए थे। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिश्यू कैंसर (Soft tissue cancer) है। यही वजह रही कि वह मोदी सरकार (Modi governmnet) के पहले कार्यकाल के अंतरिम बजट (Interim budget) में पेश नहीं कर पाए। उनकी जगह रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल (Railway and coal minister Piyush Goyal) ने बजट (budget) पेश किया। बता दें कि अरुण जेटली पेशे से वकील हैं। वह मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) के महत्वपूर्ण नेता हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications