रुची सोया (Ruchi Soya) को खरीदने के लिए पतंजलि (Patanjali) ने सरकारी बैंकों (Governmnet Bank) से क़र्ज़ देने की गुहार लगाई है।
नई दिल्ली: रुची सोया (Ruchi Soya) को खरीदने के लिए पतंजलि (Patanjali) ने सरकारी बैंकों (Governmnet Bank) से क़र्ज़ देने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि पतंजलि (Patanjali) और रुची सोया (Soya ruchi)के बीच यह सौदा 4,350 करोड़ रुपये में हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पांच साल के लिए कर्ज (loan) लेना चाहती है और उसने एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda), यूनियन बैंक (Union Bank) और जेऐंडके बैंक से संपर्क साधा है। कंपनी 3,700 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज (loan) बैंकों (Bank) से लेना चाहती है और 600 करोड़ रुपये का इंतजाम वह अपने स्तर पर करेगी

हालांकि सूत्रों का कहना हैं कि बैंकों से फंड (Funds from banks) के लिए बातचीत आखिरी दौर में है और जल्द ही ब्याज दर (Interest rate) भी फाइनल हो जाएगी। पतंजलि ने पहले कर्ज के लिए नॉन-बैंकिंग चैनल (Non-banking channel) से संपर्क किया था, लेकिन निवेशकों के अधिक डिस्क्लोजर की मांग (Disclosure demand) करने पर वह पीछे हट गई। इस खबर के बारे में पूछे गए सवालों के पतंजलि, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और जेऐंडके बैंक ने जवाब नहीं दिए।
बता दें कि पतंजलि (Patanjali) ने इनसॉल्वेंसी ऑक्शन (Insolvency Auction) में रुचि सोया (Soya ruchi) को खरीदा है, जिस पर 9,300 करोड़ से अधिक का कर्ज है। इसमें से 1,800 करोड़ रुपये का सबसे अधिक एक्सपोजर एसबीआई (Exposure SBI) का है। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central bank of india) का एक्सपोजर 816 करोड़ और पीएनबी (PNB) का 743 करोड़ रुपये है। बता दें कि वैसे पिछले साल अगस्त में रुचि सोया (Soya ruchi)के लिए सबसे ऊंची बोली अडानी विल्मर ने लगाई थी। तब पतंजलि के साथ उसका कड़ा मुकाबला हुआ था। हालांकि, दिसंबर 2018 में अडानी विल्मर ने रुचि सोया के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (Resolution professional) को लेटर लिखकर कहा था कि इनसॉल्वेंसी प्रोसेस (Insolvency Process) में देरी के चलते कंपनी की संपत्ति प्रभावित हो रही है।
पतंजलि को अपनी ग्रोथ तेज बनाए रखने में मदद
अडानी विल्मर (Adani Wilmer) के बाहर निकलने के बाद रुचि सोया को खरीदने की रेस में सिर्फ पतंजलि (Patanjali) बच गई थी। उसने अप्रैल में बोली 200 करोड़ रुपये बढ़ाकर 4,350 करोड़ रुपये कर दी थी। रुचि सोया (Ruchi soya) को खरीदने के बाद पतंजलि सोयाबीन ऑइल और दूसरे प्रॉडक्ट्स (Soybean oil and other products) की बड़ी सप्लायर बन जाएगी। माना जा रहा है कि इस डील से पतंजलि को अपनी ग्रोथ तेज बनाए रखने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications