देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी (Car maker company) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) की घरेलू बिक्री (Domestic sale) में मई में 24.5 प्रतिशत और कुल बिक्री में 22 प्रतिश
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी (Car maker company) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) की घरेलू बिक्री (Domestic sale) में मई में 24.5 प्रतिशत और कुल बिक्री में 22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई जो पिछले कुछ वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी की घरेलू बिक्री (Domestic sale) लगातार तीसरे महीने और निर्यात समेत कुल बिक्री लगातार चौथे महीने घटी (Fourth month decreased) है। अक्टूबर 2018 के बाद पिछले सात में से छह महीने कंपनी की कुल बिक्री घटी है। इस दौरान जनवरी 2019 में इसमें 0.2 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही थी। इस साल अप्रैल में कंपनी की घरेलू बिक्री 19 प्रतिशत और कुल बिक्री 17.2 प्रतिशत घटी थी।

मई में घरेलू वाहन बिक्री में 25.1 प्रतिशत की गिरावट
जानकारी दें कि मारुति (Maruti) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में उसकी यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में 25.1 प्रतिशत घटकर 1,21,018 इकाई रह गई। इसमें छोटी कारों ऑल्टो (Small cars alto) तथा पुराने मॉडल के वैगन-आर की बिक्री 56.7 प्रतिशत, कॉम्पैक्ट कारों नए मॉडल की वैगन-आर (Wagon-R new model) , सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर की बिक्री 9.2 प्रतिशत और मिडसाइज कार सियाज की बिक्री 10.7 प्रतिशत घटी है। उपयोगी वाहनों जिप्सी, एर्टिगा, विटारा ब्रीजा और एस-क्रॉस की बिक्री में 25.3 प्रतिशत तथा वैनों ओमनी और ईको में 29.7 प्रतिशत की गिरावट रही।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 3% की गिरावट
वहीं दूसरी ओर दिग्गज वाहन कंपनी (vehicle company) महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के वाहनों की भी बिक्री मई में तीन फीसदी कम हो गई। कंपनी ने पिछले साल मई महीने में 46,848 वाहनों की बिक्री की तुलना में पिछले महीने में 45,421 गाड़ियों की बिक्री की। घरेलू बाजार में कंपनी (Company in domestic market) के वाहनों की बिक्री 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,056 इकाइयों पर रही। कंपनी ने मई, 2018 में भारत में 43,818 गाड़ियों की बिक्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra)के वाहनों के निर्यात में 21.9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने पिछले महीने 2,365 वाहनों का निर्यात किया।
टोयोटा 6.2 प्रतिशत की गिरावट
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) (टीकेएम) की कुल बिक्री मई महीने में 6.2 प्रतिशत घटकर 13,066 वाहन रही। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 13,940 इकाइयों की बिक्री की थी। टोयोटा किर्लोस्कर ने बयान में कहा कि मई में उसकी घरेलू बाजार (domestic market) में बिक्री 7.4 प्रतिशत गिरकर 12,138 वाहन रही।
सुपर कैरी की बिक्री में बढ़ोतरी
बता दें कि कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी (Light Commercial Vehicle Super Carry) की बिक्री 31.1 फीसदी बढ़कर 2,232 इकाई पर पहुंच गई। इस प्रकार कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 24.5 प्रतिशत घटकर 1,23,250 इकाई रह गई। कंपनी का निर्यात (Company export) 2.4 फीसदी घटकर 9,089 इकाई रह गया। निर्यात समेत मारुति की कुल बिक्री (Total Sales of Maruti) 22 प्रतिशत घटकर 1,34,641 इकाई रह गई जो पिछले साल मई में 1,72,512 इकाई रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications