अमेरिकी वीजा (American visa) के लिए आवेदन देने वाले किसी भी व्यक्ति से उसके सोशल मीडिया (social media) की पांच साल की जानकारी भी ली जाएगी।
नई दिल्ली: अमेरिकी वीजा (American visa) के लिए आवेदन देने वाले किसी भी व्यक्ति से उसके सोशल मीडिया (social media) की पांच साल की जानकारी भी ली जाएगी। जी हां अगर आप भी अमेरिका (America) जाने के लिए वीजा आवेदन (visa application) करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए अपना इंटरनेट इतिहास (Internet history) भी बताना होगा। बता दें कि ट्रंप प्रशासन (Trump administration) की ओर से जारी नए दिशा निर्देशों (Guidelines) के तहत अब अमेरिकी वीजा (American visa)के लिए आवेदन करने वालों को पिछले पांच साल की अपनी सोशल मीडिया (social media) की जानकारी भी देनी होगी। अमेरिका (America) ने अपने यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों की बेहद स्क्रीनिंग करने के उद्देश्य से यह नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। पिछले साल मार्च में इस नियम का प्रस्ताव (Rule of law) दिया गया था, जिसको अब लागू कर दिया गया है।

इन सोशल साइट्स की देनी होगी जानकारी
हालांकि जानकारी दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वीजा (American visa) के लिए आवेदन (application) करने वालों को पिछले पांच सालों में इस्तेमाल किए गए 20 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media platform) जैसे फेसबुक (Facebook), फ्लिकर, गूगल प्लस (Google Plus), ट्विटर (Twitter), लिंक्ड इन (Linked In) , यूट्यूब के अकाउंट (YouTube account) की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आवेदक को पिछले पांच साल में इस्तेमाल किए गए ई-मेल आई़डी (E-mail id) और फोन या मोबाइल नंबर्स (Mobile numbers) की भी जानकारी देनी होगी। अमेरिका की ओर से जारी किए गए नए वीजा फॉर्म (New visa form) डी-160 और डी-260 में यह जानकारी देने की बात कही है।
सालाना करीब 1.5 करोड़ आवेदकों पर इसका असर पड़ेगा
वहीं इस बात की भी जानकारी मिली हैं कि, अमेरिकी प्रशासन (US administration) की ओर से वीजा (Visa) के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों (Directions) का असर सालाना करीब 1.5 करोड़ आवेदकों को पड़ेगा। अभी तक आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों (Affected areas) से अमेरिका आने वाले लोगों से यह जानकारी मांगी जाती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 सितंबर 2018 तक एक साल में अमेरिकी दूतावास (American embassy) ने भारत में 8.72 लाख वीजा (Visa) जारी किए थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications