नई दिल्ली। एयर कंडीशनर यानी एसी को चलाने का खर्च काफी ज्यादा होता है। ऐसे में लोग इसे खरीद तो लेते हैं, लेकिन जरूरत भर का चला नहीं पाते हैं। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए कंपनियों ने अब सोलर एसी बाजार में उतार दिए हैं। यह ऐसी चाहे जितना चलाए जाएं, लेकिन इनका बिजली का बिल नहीं आता है। हां यह ऐसी लेने की कॉस्ट ज्यादा है, लेकिन अगर एक बार इसे ले लिया जाए तो फिर हरदम के लिए बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाती है।

कितनी खर्च हो जाती बिजली
गर्मियों में औसतन 15 से 16 घंटे तक लोगों के घरों में एसी चलता है। अगर इसे 1 टन का भी मान लिया जाए तो ओसतन इतना एसी को चलाने पर रोज 20 यूनिट तक का खर्च आ जाता है। अगर महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब 600 यूनिट बिजली होती है। राज्यों के हिसाब से औसतन करीब 6 रुपये से 7 रुपये यूनिट तक इसका दाम है। इस प्रकार राज्यों के हिसाब से 1 टन का एसी एक महीने में करीब 3600 रुपये से लेकर 4200 रुपये तक की बिजली खर्च कर देता है। साल में करीब 8 महीने गर्मियों के ही होते हैं, ऐसे में सालाना बिजली का बिल औसतन 28800 रुपये से लेकर 33600 रुपये तक हो जाता है। इसमें अगर एसी की कीमत औसतन कीमत 40000 रुपये जोड़ दी जाए तो पहले साल एसी करीब 68800 रुपये से लेकर 73600 रुपये का पड़ता है। आइये अब जानते हैं सोलर एसी कितने का पड़ेगा और अन्य लाभ क्या हैं।
कितने का आता है सोलर एसी
1 टन सोलर एसी औसतन 1 लाख रुपए का पड़ता है। यह बिजली के एसी से करीब ढाई से तीन गुना महंगा है, लेकिन इसके फीचर इसे सस्ता बना देते हैं। यहां पर आपको सोलर ऐसी खरीदने के लिए एक बार में 1 लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा, लेकिन अगर देखा जाए तो यह बिजली से चलने वाले एसी के 2 साल के खर्च के बराबर है।
वहीं सोलर एसी खरीदने पर आपको राज्य के हिसाब से कुछ सब्सिडी भी मिल सकती है। एमएनआरई यह सब्सिडी सोलर एयर कंडीशनर को सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं। लेकिन सोलर एसी लेने से पहले चेक कर लें, क्योंकि हर सोलर एसी पर यह सब्सिडी नहीं मिलती है।
सोलर एसी का मेंटेनेंस खर्चा काफी कम आता है
सोलर एसी लेने में जरूर महंगा है, लेकिन इसका मेंटेनेंस खर्च बिजली के एसी की तुलना में काफी कम है। बाजार में ढेर सारी कंपनियां सोलर एसी उपलब्ध करा रही हैं। इस सोलर एसी के साथ कंपनियां सोलर पैनल प्लेट और डीसी से एसी कंवर्टर भी उपलब्ध कराती हैं। इन सोलर पैनल प्लेट को घर में खुली जगह पर लगाया जाता है। इस जगह पर धूप अच्छी तरह से आनी चाहिए। जितना अच्छी धूप मिलेगी बिजली उतनी ही ज्यादा बनेगी। इसके अलावा साथ में मिलने वाली डीसी बैटरी इस सोलर प्लेट से चार्ज होगी, जिसके जरिए बिजली मिलेगी। इसकी मदद से आपका सोलर एसी चलने लगेगा और बिना अतिरिक्त खर्च के ठंडी हवा देगा।
यह भी पढ़ें : ऐसे मिलती है Petrol Pump Dealership, होती है लाखों की कमाई
हाई ब्रिड सोलर एसी भी उपलब्ध
बाजार में आजकल हाइब्रिड सोलर एसी भी आ गए हैं। इन एसी को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह एसी बिजली से चलने वाले एसी की तरह ही काम करते हैं, लेकिन इन्हें 3 तरीकों से चलाया जा सकता है। पहला विकल्प है सोलर पॉवर, दूसरा बैटरी बैकअप और तीसरा सीधे बिजली से। जहां 1 टन के स्पिलिट सोलर एसी 1 लाख रुपये तक में आ जता है, वहीं 1.5 टन के सोलर एसी करीब 1.39 लाख रुपये तक में आत है। इसमें सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर और अन्य सामान की कीमत शामिल होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications