ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। जी हां ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने विभिन्न अवधि लिए के एमसीएलआर में 0.10 फीसद तक की कटौती की है। वहीं बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा हैं कि यह सूचना दी जाती है कि बैंक ने 11 जून से अलग-अलग अवधि के लिए एमसीएलआर में बदलाव किया है। जो कि ओबीसी के ग्राहकों के लिए यह अच्छी खबर है। इस बात की जानकारी दें कि बैंक के इस कदम से उनके होम लोन और ऑटो लोन की ईएमआई का बोझ कम हो जाएगा।

ये है नई दरें
एक महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर जो पहले 8.45 फीसद था उसमें 0.10 फीसद की कटौती करके 8.35 फीसद कर दिया गया है। वहीं छह महीने का एमसीएलआर जो पहले 8.70 फीसद था उसे 8.60 फीसद कर दिया गया है। इसी तरह एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.75 फीसद से कम करके 8.70 फीसद कर दिया गया है।
बैंक हर महीने एमसीएलआर का समीक्षा करता
वहीं दूसरी ओर बैंक ने ओवरनाईट एमसीएलआर और 3 महीने के एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह क्रमशः 8.30 फीसद और 8.50 फीसद पर बरकरार है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ये घोषणा भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद आया है। बता दें कि बैंक हर महीने एमसीएलआर का समीक्षा करता है।
एसबीआई अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ेगा
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटोती के बाद देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने भी एक नई पहल की है। जिसका सीधा लाभ उसके होम लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। 1 जुलाई से भारतीय स्टेट बैंक अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ेगा। इसका सीधा सा मतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक जब रेपो रेट में कोई परिवर्तन करेगा तो उसका सीधा लाभ एसबीआई के होम लोन ग्राहकों को मिलेगा। बैंक इस होम लोन प्रोडक्ट की पेशकश अलग से करेगा। SBI अपने शॉर्ट टर्म लोन और बड़ी जमा राशि की ब्याज दरों को पहले ही रेपो रेट से जोड़ चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications