मुम्बई। देश में पिछले 11 वर्षों में बैंकों में 50,000 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 2.05 लाख करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में दर्ज किए गए हैं।

टॉप पर रहा आईसीआईसीआई बैंक
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 सालों (2008-2009 से 2018-19 के दौरान) में 2.05 लाख करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कुल 53,334 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा 6,811 मामले आईसीआईसीआई बैंक में दर्ज किए गए हैं , जिनमें 5,033.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में आरबीआई ने यह जानकारी दी है।
नंबर दो पर रहा एसबीआई
आरबीआई ने कहा कि इस दौरान, एसबीआई में 23,734.74 करोड़ रुपये के 6,793 धोखाधड़ी के मामलों की सूचना है। इसके बाद, सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के मामले एचडीएफसी बैंक में दर्ज किए गए हैं। एचडीएफसी बैंक में 1,200.79 करोड़ रुपये के कुल 2,497 धोखाधड़ी के मामले बाहर आए हैं।
जानें बैंक ऑफ बड़ौदा का हाल
बैंक ऑफ बड़ौदा में इस दौरान धोखाधड़ी के 2,160 मामले सामाने आए। इनमें कुल 12,962.96 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी की गई। इसी तरह पंजाब नैशनल बैंक में 28,700.74 करोड़ रुपये के 2,047 धोखाधड़ी के मामले और एक्सिस बैंक में कुल 5,301.69 करोड़ रुपये के 1,944 धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।
बैंक ऑफ इंडिया को 12,358.2 करोड़ रुपये की चपत
आंकड़ों के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया में धोखाधड़ी के 1,872 मामले (12,358.2 करोड़ रुपये), सिंडीकेट बैंक में 1,783 मामले (5830.85 करोड़ रुपये) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 9041.98 करोड़ रुपये के 1,613 धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने 5978.96 करोड़ रुपये के 1,264 मामलों, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने 1221.41 करोड़ रुपये के 1,263 मामलों, केनरा बैंक ने 5553.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 1,254 मामलों, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 11,830.74 करोड़ रुपये के 1,244 मामलों और कोटक महिंद्रा बैंक ने 430.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 1,213 मामलों की सूचना दी है।
इंडियन ओवरसीज बैंक को भी लगा चूना
पिछले 11 वर्षों की अवधि के दौरान, इंडियन ओवरसीज बैंक में 12,644.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 1,115 मामले, जबकि ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 5,598.23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के ऐसे 1,040 मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि के दौरान, भारत में परिचालन करने वाले कुछ विदेशी बैंकों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
नहीं घट रहे धोखाधड़ी के मामले
-2008- 09 में 1,860.09 करोड़ रुपये के कुल 4,372 मामले सामने आए
-2009- 10 में 1,998.94 करोड़ रुपये के 4,669 मामले दर्ज
-2010-11 में 4,534 मामले दर्ज हुए, जिनमें 3,815.76 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ
-2011-12 में 4,093 मामले दर्ज किए, 4,501.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई
-2012-13 में 8,590.86 करोड़ रुपये के 4,235 मामले
-2013-14 में 10,170.81 करोड़ रुपये के 4,306 मामले
-2014-15 में 19,455.07 करोड़ रुपये के 4,639 धोखाधड़ी के मामले
-2015- 16 में 4,693 मामलों में 18,698.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई
-2016- 17 में 5,076 मामलों में 23,933.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई
-2017-18 में 41,167.03 करोड़ रुपये के 5,916 धोखाधड़ी के मामले सामने आए
More From GoodReturns

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या अब आपकी EMI कम होगी?

RBI का बड़ा फैसला: EMI का बोझ अब नहीं बढ़ेगा!

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications