अमेजन की नई पहल से आप प्रति घंटे 140 रुपये तक कमा सकते है।
नई दिल्ली: अमेजन की नई पहल से आप प्रति घंटे 140 रुपये तक कमा सकते है। जी हां ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन इंडिया ने गुरुवार को एक प्रोग्राम लॉन्च किया। जिसके तहत वह देश में अपने डिलीवरी ऑपरेशन्स को बढ़ाने के लिए पार्ट-टाइम पार्टनर्स को ऑनबोर्ड करेगा। अमेजन फ्लेक्स नाम के इस प्रोग्राम के तहत, व्यक्ति खुद साइन-अप कर सकते है, अपना खुद का शेड्यूल बना सकते हैं और अमेज़न की ओर से पैकेज डिलीवर करके प्रति घंटे 120-140 रुपये कमा सकते हैं। इस बात की जानकारी दें कि फिलहाल अमेजन फ्लेक्स को बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं इस साल के अंत में इसे और शहरों में विस्तारित किया जाएगा।

वैरिफिकेशन के बाद ही डिलिवरी पार्टनर इस कार्य से जुड़ सकते
जानकारी दें कि इस बात से भी अवगत कराया गया हैं कि, यह कार्यक्रम, जो एक ऐप के माध्यम से काम करता है, लोगों के लिए पैकेज वितरित करके अपनी कमाई क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए हजारों अवसर पैदा पैदा कर सकता है। अमेज़ॅन फ्लेक्स उन्नत लॉजिस्टिक्स सिस्टम और प्रौद्योगिकी के साथ कॉन्सर्ट में काम करता है। अमेजन ने कहा कि हर डिलीवरी पार्टनर को एक बैकग्राउंड वैरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही पैकेज वितरित करने से पहले उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत कवर किया जाएगा
इस बात से भी अवगत करा दें कि अमेजन की ओर से जानकारी दी गयी हैं कि अमेजन के लिए डिलीवरी करने के लिए डिलीवरी पार्टनर को एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत कवर किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना ने कहा कि जब तक हम देश भर में अपनी मौजूदा वितरण क्षमताओं को जारी रखना चाहते हैं, तब तक अमेजन फ्लेक्स अमेजन को अधिक ग्राहकों की सेवा करने और डिलीवरी में तेजी लाने के लिए सक्षम बनाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications