Maruti Suzuki ने शुक्रवार को बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली Swift और WagonR (1.2-लीटर इंजन) लॉन्च कर दी।
नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने शुक्रवार को बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली Swift और WagonR (1.2-लीटर इंजन) लॉन्च कर दी। इसके साथ ही नए एमिशन नॉर्म्स वाले इंजन के साथ इन कारों की कीमत भी बढ़ गई है। अब स्विफ्ट की कीमत 5.14 लाख से 8.89 लाख रुपये के बीच हो गई है। वहीं, वैगनआर (1.2-लीटर इंजन) की कीमत 5.10 लाख से 5.91 लाख रुपये के बीच हो गई है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

इस बात की जानकारी दें कि दोनों कारों में एक ही 1.2-लीटर वाला K12B पेट्रोल इंजन है, जो अब बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 83 bhp का पावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों कारों में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। अपडेटेड इंजन के अलावा दोनों कारों की डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्विफ्ट में कुछ नए फीचर्स स्टैंडर्ड दे दिए गए हैं।
वैगनआर के इस मॉडल की कीमत भी बढ़ी
मारुति सुजकी ने वैगनआर के 1.0-लीटर इंजन वाले मॉडल की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। अब वैगनआर के 1.0-लीटर इंजन वाले मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख से 5.33 लाख रुपये के बीच है। पहले यह कीमत 4.20 लाख से 5.23 लाख रुपये के बीच थी। बात दें कि वैगनआर के 1.0-लीटर वाले इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ इसकी कीमत बढ़ाई है।
मारुति डीजल कारें बंद कर देगी
मारुति सुजुकी इंडिया 1 अप्रैल 2020 की आधिकारिक समय सीमा से पहले भारत में बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप कारों को लॉन्च करने वाली पहली कार कंपनियों में से एक है। बता दें कि कंपनी सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड कर रही है, क्योंकि बीएस6 लागू होने के बाद मारुति डीजल इंजन वाली कारें बंद देगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications