आप सब के साथ कई बार ऐसा हुआ होगा, कि आप एटीएम से पैसा निकालने गये, और नो कैश का बोर्ड दिखा।
नई दिल्ली: आप सब के साथ कई बार ऐसा हुआ होगा, कि आप एटीएम से पैसा निकालने गये, और नो कैश का बोर्ड दिखा। यकिन मानिये अब आपको इन सब परेशानियों से निजात मिल जायेगा। जी हां आरबीआई की ओर से कैशलेस एटीएम पर बड़ा आदेश जारी किया गया है। जानकारी दें कि अब अगर किसी एटीएम में 3 घंटे से ज्यादा समय तक कैश नहीं रहेगा, तो उससे संबंधित बैंक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरबीआई के इस फैसले से अब बहुत हद तक लोगों की परेशानियां कम हो जायेंगी।
आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश
जानकारी दें कि आरबीआई की ओर से बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि एटीएम 3 घंटे से ज्यादा खाली बिल्कुल भी ना हो। यानी बैंक को तीन घंटे के अंदर एटीएम को भरना होगा। अगर कोई एटीएम ऐसा पाया जाता है तो इस उससे संबंधित बैंक के खिलाफ बड़ा जुर्माना लिया जाएगा।
बैंक ATM में कैश नहीं भरेंगे तो जुर्माना
आरबीआई की ओर से सभी बैंकों को दिया गया निर्देश
एटीएम में 3 घंटे से ज्यादा समय में कैश खाली तो पेनाल्टी
बता दें कि पेनाल्टी हर रीजन के हिसाब से अलग अलग होगी
ग्रामीण इलाकों में कैश न होने की ज्यादा शिकायत
बैंकों को ATM के सेंसर से मिलती है रियल टाइम अपडेट
बैंकों को एटीएम खाली होने से पहले मिलता है अलर्ट
इस मामले में बैंकों का स्पष्टीकरण
अगर जानकारों की मानें तो एटीएम में कैश ना होना बैंकों की बड़ी लापरवाही का नमूना है। वहीं दूसरी ओर बैंक अधिकारियों की ओर से स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले दिनों एटीएम में कैश ना होने का मुख्य कारण बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कैश ना होना था। मौजूदा में एटीएम में कैश फ्लो काफी अच्छा चल रहा है। हालांकि वहीं दूसरी ओर एटीएम बंद होने या फिर कैश ना होने का मुख्य कारण बैंकों को आरबीआई का वो आदेश है जिसमें एटीएम को अपग्रेड करने को कहा है। फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्रीज के अनुसार एटीएम अपग्रेड करने की वजह से बैंकों का खर्चा बढ़ा है। जिसकी वजह से बैंकों ने कई एटीएम बंद कर दिए हैं।
बैंकों को ATM खाली होने पर सेंसर से मिलती है जानकारी
इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंकों को एटीएम में लगे सेंसर के जरिए रियल टाइम बेसिस पर कैश की जानकारी मिलती है। बैंकों को ये पता चल जाता हैं कि एटीएम में लगे कैश के ट्रे में कितनी मात्रा में नकदी है। इतना ही नहीं और निकासी के औसत के हिसाब से नोट भरने की जरूरत कब तक होगी इस बात की भी पूरी जानकारी होती है। इतना जानने के बावजूद लेकिन, बैंक कई बार इसमें लापरवाही करते हैं। छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के पास भेज देते हैं। बता दें कि बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट कैश के बदले ग्राहकों से अलग से चार्ज वसूलते हैं।
आरबीआई ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों को दिये नये निर्देश
वहीं दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों को शुक्रवार को नए निर्देश दिए हैं। केंद्रीय बैंक ने बैंकों से कहा है कि सितंबर के अंत तक सभी एटीएम दीवार, जमीन या खंभे से जुड़े होने चाहिए। बेहद सुरक्षित परिसरों मसलन हवाई अड्डों में लगे एटीएम को इन निर्देशों से छूट होगी। रिजर्व बैंक ने 2016 में सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए नकदी की आवाजाही पर समिति (सीसीएम) गठित की थी। सुरक्षा उपायों के तहत तय किया गया है कि नकदी डालने के लिए एटीएम का परिचालन सिर्फ डिजिटल वन टाइम कम्बिनेशन (ओटीसी) लॉक के जरिये किया जाएगा।
30 सितंबर, 2019 तक की मिली डेडलाइन
इतना ही नहीं इसके अलावा 30 सितंबर, 2019 तक सभी एटीएम किसी ढांचे मसलन दीवार, जमीन या खंभे से जुड़े होने चाहिए। सिर्फ उच्च सुरक्षा वाले परिसरों में इसकी जरूरत नहीं होगी। और तो बैंकों से कहा गया है कि वह एटीएम के लिए वृहद ई-निगरानी प्रणाली पर भी विचार करें जिससे समय पर किसी संकट के बारे में चेतावनी मिल सके।
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक इन निर्देशों का तय समयसीमा में अनुपालन नहीं करेंगे, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है या अन्य नियामकीय कार्रवाई की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications