नई दिल्ली। मारुति ने अपनी अच्छी बिकने वाली कारों में से एक वैगन आर का वेरियंट पेश किया है। यह वेरियंट भारत स्टेज-6 मानकों के अनुरूप है। इस वैगन आर के नए मॉडल में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। यह मॉडल पूरे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। दिल्ली में इसकी एक्सशोरू कीमत 5.10 लाख रुपये से शुरू है।

नए वैगन आर की कीमत थोड़ा ज्यादा
वैगन आर के नए वेरियंट के दाम पूरे देश में राज्यों के हिसाब से अलग होंगे। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह पिछले संस्करण की तुलना में करीब 16,000 रुपये महंगी है। दिल्ली में वैगन आर के नए मॉडल की शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 5.91 लाख रुपये तक है। वहीं देश के अन्य हिस्सों में इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये तक है।
पुरानी वैगन आर की कीमत भी बढ़ाई
मारुति ने वैगन आर के 1.0 लीटर इंजन वाले मॉडल की कीमत भी बढ़ा दी है। अब वैगन आर के 1.0 लीटर इंजन वाले मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपये से लेकर 5.33 लाख रुपये तक है। पहले यह कीमत 4.20 लाख रुपये से लेकर 5.23 लाख रुपये तक थी।
पहली बार दी है ये सुविधा
मारुति ने अपनी नई लांच वैगन आर में नई सुविधाएं दी हैं। इनमें मारुति वैगन आर के टॉप वैरियंट में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं लोअर वैरियंट्स में मारुति ने वैगन आर में स्मार्टप्ले डॉक दिया है। इस सिस्टम में एक फोन होल्डर भी लगाया गया है। इसमें स्मार्टफोन रखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक एप इंस्टॉल करना होगा, जिसके बाद यह सिस्टम स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम की तरह काम करने लगेगा। इस सिस्टम में फास्ट चार्जिंग यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी का फीचर भी है।
इलेक्ट्रिक वैगन आर की भी तैयारी
मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक कार वैगन आर ईवी की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। मारुति कह चुकी है कि वह इस कार को 2020 तक लॉन्च कर देगी। बाजार के जानकारों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक वैगन आर की कीमत 7 लाख रुपये हो सकती है। इस कार को लेने वालों को सब्सिडी भी मिलेगी। इस कार को खरीदने वालों को सरकार 1.24 लाख रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे सकती है।
जानिए क्या होंगे इलेक्ट्रिक वैगन आर के फीचर
इस इलेक्ट्रिक वैगन आर में 10-25 किलोवॉट की बैटरी के साथ 72 वोल्ट सिस्टम से पॉवर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार फास्ट चार्जिंग से इसे 40 मिनट में करीब 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। वैसे एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 150 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक चलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications