गुरुवार को जेट एयरवेज के शेयर में काफी उछाल देखने को मिला है। जी हां जेट एयरवेज के शेयर में आज अचानक तेजी आ गई।
नई दिल्ली: गुरुवार को जेट एयरवेज के शेयर में काफी उछाल देखने को मिला है। जी हां जेट एयरवेज के शेयर में आज अचानक तेजी आ गई। ये शेयर सिर्फ 1 दिन में 123 फीसदी ऊपर पहुंच गया। आज जेट एयरवेज का शेयर 40.45 रुपए की तेजी के साथ 73.55 रुपए पर पहुंच गया। जानकारी दें कि टारगेट इन्वेस्टिंग के समीर कालरा के मुताबिक शॉर्ट कवरिंग के कारण इस शेयर में तेजी आई। ये शेयर यहां से और आगे जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मुताबिक आज शाम 5 बजे एनसीएलटी इस पर दिवालिया कानून के तहत ऑर्डर देने वाला है।
1 साल के दौरान इसमें 80 फीसदी की गिरावट
जानकारी दें कि दिन के कारोबार के दौरान जेट एयरवेज का शेयर 150 फीसदी तक ऊपर चला गया था। शेयर 82.75 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि बंद 122 फीसदी पर हुआ। पिछले 7 दिन में ये शेयर 60 फीसदी गिर चुका है। वहीं 1 साल के दौरान इसमें 80 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जबकि बीएसई पर कंपनी के 1.21 करोड़ शेयर खरीदे बेचे गए। एसबीआई ने जेट एयरवेज के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। जेट एयरवेज का शेयर सुबह 18 फीसदी गिरकर 27 रुपए के लेवल पर पहुंच गा था। हालांकि दोपहर में इसमें भारी तेजी आ गई।
जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अपना परिचालन बंद
जेट एयरवेज पर 26 बैंकों का 8500 करोड़ रुपया बाकि है। ये एयरलाइंस फिलहाल बंद पड़ी है। जेट के कर्जदार पिछले 5 महीने से एयरलाइंस को बेचने की कोशिश कर रहे थे पर बेच नहीं सके। नकदी संकट के कारण जेट एयरवेज को बीते 17 अप्रैल को अपना परिचालन बंद करना पड़ा। विमानन कंपनी पर 8,500 करोड़ रुपये का कर्ज है और इसकी कुल देनदारी 25 हजार करोड़ रुपये है। जेट एयरवेज के ठप होने के बाद इसके 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। स्पाइसजेट ने जेट के कुछ कर्मचारियों को नौकरी दी थी। जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को इनकम टैक्स द्वारा कर चोरी के मामले में समन भेजा जा चुका है। वहीं, उन्हें हाल ही में पत्नी सहित विदेश जाने के दौरान ईडी के अधिकारियों ने रोक दिया था।
जेट एयरवेज के शेयरों की डेली ट्रेडिंग पर 28 जून से पाबंदी
जेट एयरवेज पर कुल 36500 रुपए का कर्ज है। वित्त वर्ष 2018 में कंपनी ने 636.5 करोड़ रुपए का घाटा दिखाया था। वहीं इससे पिछले साल कंपनी को 1498 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस बात से भी अवगत करा दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) जेट एयरवेज के शेयरों की डेली ट्रेडिंग पर 28 जून से पाबंदी लगा देगा। जेट के कर्जदाता कंपनी के लिए नया खरीदार ढूंढ रहे हैं। इस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा है कि कंपनी अपने बारे में विभिन्न अफवाहों का जवाब देने में नाकाम रही है। जेट का जवाब स्पष्ट और संतोषजनक नहीं था। यह फैसला एक्सचेंजों ने संयुक्त रूप से लिया है और यह 28 जून से प्रभावी हो जाएगा।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications