महज 2 दिन में फ्लिपकार्ट विक्रेताओं को अब लोन मिलेगा।
नई दिल्ली: महज 2 दिन में फ्लिपकार्ट विक्रेताओं को अब लोन मिलेगा। जी हां वालमार्ट की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कई बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ करार किया है। इसके पीछे फ्लिपकार्ट का मकसद अपने सेलर्स-पार्टनर्स को महज दो दिन में कर्ज पाने की सुविधा देना है। इस कर्ज की ब्याज दर 9.5 फीसदी रहेगी।
बता दें कि एवरेज लोन का साइज 7 लाख रुपये होगा लेकिन विक्रेता 9.5 फीसदी की ब्याज दर पर 3 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

सबसे ज्यादा फायदा छोटे विक्रेताओं को होगा
वहीं टर्म लोन व क्रेडिट लाइन ऑप्शंस पर टेनर 12 माह तक का होगा। जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसने विक्रेताओं का वित्तपोषण करने वाले कार्यक्रम 'ग्रोथ कैपिटल' को नए सिरे से तैयार किया है। जिसके तहत फ्लिपकार्ट के एक लाख से अधिक विक्रेता 10 बैंकों एवं एनबीएफसी से महज दो दिन में कर्ज ले सकते हैं। वहीं कंपनी ने कहा कि इसमें एक दिन का समय कर्ज की मंजूरी में जाएगा और अगले दो दिन के भीतर कर्ज दे दिया जाएगा। जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट ने यह भी कहा कि इस पहल से सबसे ज्यादा फायदा छोटे विक्रेताओं को होगा। लोन के अधिकांश हिस्से का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतें पूरी करने और मांग बढ़ाने में होता है।
फ्लिपकार्ट ने इन बैंकों से मिलाया हाथ
इस बात की भी जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट ने कहा कि इसके लिए कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला फाइनेंस, टाटा कैपिटल, फ्लेक्सीलोन्स, स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी), लेंडिंगकार्ट, इंडिफाइ और हैप्पी लोन्स के साथ करार किए हैं। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह कदम नई टेक्नोलॉजी व इनोवेशन से कंपनी के इकोसिस्टम में शेयर्ड वैल्यू विकसित करने और इंडिया को डिजिटल बनाने में मदद करने के मिशन का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि इसमें एक दिन का समय कर्ज की मंजूरी में जाएगा और अगले दो दिन के भीतर कर्ज दे दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications