नई दिल्ली। मारुति ने इस बार अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार डिजायर की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह कीमत 12690 रुपये तक बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि रेट बढ़ाने की वजह नए सेफ्टी व एमिशन नॉर्म्स हैं, जिनके लिए डिजायर को अपडेट किया गया है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी
मारुति ने शेयर को दी रेग्युलेरी फाइलिंग में दी जानकारी में बताया है कि डिजायर के पेट्रोल व डीजल दोनों ही वर्जन अब एआईएस-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनूकूल हो गए हैं। डिजायर को पेट्रोल वर्जन भारत स्टेज-VI मानक के अनुरूप बनाया जा चुका है। यही कारण है कि डिजायर के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
जानिए अब कितने की मिलेगी डिजायर
मारुति की डिजायर की की दिल्ली और एनसीआर में एक्स शोरूम कीमत 5,82,613 रुपये से लेकर 9,57,622 रुपये तक हो गई है। इससे पहले डिजायर की कीमत 5,69,923 रुपये से लेकर 9,54,522 रुपये तक थी।
इससे पहले महंगी की थी वैगन आर और स्विफ्ट
मारुति ने कुछ ही दिन पहले बलेनो और ऑल्टो में भारत स्टेज VI कंप्लायंट इंजन लगाया था। इसके बाद कंपनी ने वैगन आर और स्विफ्ट में भी भारत स्टेज-6 कंप्लायंट इंजन लगा दिया है। इसके बाद अब ये कारें देश के नए एमिशन नियमों के अनुकूल हो गई हैं। फिलहाल वैगन आर और स्विफ्ट का 1.2 लीटर के-सीरीज वीवीटी इंजन वाले पेट्रोल वेरिएंट्स को ही अपग्रेड किया गया है। इसकी वजह से दोनों कारों के पेट्रोल मॉडलों की कीमत बढ़ गई है।
अब है ये कीमत
मारुति की तरफ से अपग्रेडेशन के बाद वैगन आर दिल्ली और एनसीआर में एक्स शोरूम कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा स्विफ्ट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये से लेकर 8.89 लाख रुपये के बीच हो गई है। मारुति ने वैगन आर के 1.0 लीटर इंजन को भारत स्टेज VI के अनुरूप अपग्रेड नहीं किया है, लेकिन दाम फिर भी बढ़ा दिए हैं। इस इंजन वाले वेरिएंट्स की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत अब 4.34 लाख रुपये से लेकर 5.33 लाख रुपये तक हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : मारुति ने वैगन आर का नया मॉडल किया लांच, जानें कीमत
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications