मारुति के अगर आप कस्टमर या डीलर है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: मारुति के अगर आप कस्टमर या डीलर है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलर्स और कंज्यूमर्स को कर्ज उपलब्ध कराने के लिये बैंक ऑफ बड़ौदा से हाथ मिलाया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को दी। बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक एग्रीमेंट किया है जिसके तहत बैंक उसका तरजीही फाइनेंस बन जाएगा। वहीं डीलर्स को बैंक ऑफ बड़ौदा के सीरीज फाइनेंसिंग के मौजूदा कार्यक्रम के तहत कर्ज दिया जाएगा।

कंज्यूमर्स और डीलर्स को आधुनिक बैंकिंग की सुविधा
जानकारी दें कि कंपनी ने कहा कि इस भगीदारी से डीलरों के साथ ही कस्टमर्स को आसान वित्तीय विकल्प मुहैया कराने की सहूलियत मिलेगी। हालांकि बयान के अनुसार, डीलरों को बैंक ऑफ बड़ौदा के सीरीज फाइनेंसिंग के मौजूदा कार्यक्रम के तहत कर्ज दिया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इस बात का भरोसा है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक के साथ इस भागीदारी से हमारे कंज्यूमर्स और डीलर्स को आधुनिक बैंकिंग की सुविधा के साथ बेहतर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।
सबसे बड़े पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली कंपनी: मारुति सुजुकी
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव देने का प्रयास करती रही हैं और यह नया सहयोग हमें सुनिश्चित करने में मदद करेगा। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी ग्राहक और डीलर भागीदार इस नई साझेदारी का फायदा उठाएंगे। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ पीएस जयकुमार ने कहा कि हम भारत के सबसे बड़े पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली कंपनी - मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ जुड़कर खुश हैं। ऑटो लोन / कमर्शियल फाइनेंस सेगमेंट में मौजूद विशाल संभावनाओं को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि इस समझौते से इन क्षेत्रों में हमारी पकड़ मजबूत होगी और भारत में मारुति सुजुकी का मार्केट और बढ़ेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications