शनिवार को आज सोना में हल्की तेजी देखी गयी, वहीं दूसरी ओर अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: शनिवार को आज सोना में हल्की तेजी देखी गयी, वहीं दूसरी ओर अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। जी हां बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए चमककर 15 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 34370 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 100 रुपए टूटकर 39000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बात करें अगर कल की यानि शुक्रवार की तो सोना 280 रुपए चमककर 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए चढ़कर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वहीं अमेरिका के ईरान पर खाड़ी में हमले की चेतावनी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के साथ ही कच्चे तेल और डॉलर सहित सभी प्रमुख मुद्राओं में तेजी आ गई। इसके कारण पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर कारोबार के दौरान चार सितंबर 2013 के बाद उच्चतम स्तर 1410.78 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया।
हालांकि, बाद में इसमें कुछ नरमी देखी गई। सप्ताहांत पर सोना हाजिर 1398.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जुलाई का अमेरिकी सोना वायदा 1399.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी जबदरस्त तेजी देखी गई थी लेकिन अंत में यह भी 15.35 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज से सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना 28 फरवरी 2019 के बाद के उच्चतम स्तर पर रहा। उस दिन सोना 34200 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था। आज सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए चमककर 34370 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 34200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
गिन्नी की कीमतें रही स्थिर
जानकारी दें कि इस तेजी से गिन्नी पर कोई असर नहीं हुआ और यह पिछले दिवस के 26800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पड़ी रही। चांदी 100 रुपए टूटकर 39000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी गिरकर 37955 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इससे सिक्का लिवाली और बिकवाली एक एक हजार रुपए फिसलकर क्रमश: 80 हजार रुपए और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोला गया।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,370
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,200
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,000
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,955
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800


Click it and Unblock the Notifications