सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि इस प्लान के तहत बीएसएनएल यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार प्रीमियम पर वर्ल्ड कप क्रिकेट मैचों के साथ अन्य कंटेंट का मजा ले सकेंगे। बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान का नाम सुपरस्टार 300 है, जो एक माह के लिए 749 रुपये में दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी दोनों कंपनियों द्वारा दी गयी है।

सुपरस्टार 300 ब्रॉडबैंड प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल्स में उपलब्ध
बता दें कि इसमें यूजर्स को 50 Mbps की स्पीड से 300 GB का डाटा दिया जा रहा है। वहीं लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी के ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन यूजर्स के लिए स्पीड 2 Mbps हो जाएगी। जबकि नॉन-ऑप्टिक फाइबर कनेक्शन वाले बीएसएनएल यूजर्स को 300 GB डेटा 10 Mbps की स्पीड से मिलेगा। उसके बाद लिमिट खत्म हो जाने पर यह स्पीड 2 Mbps रहेगी। बीएसएनएल ने घोषणा की कि सुपरस्टार 300 ब्रॉडबैंड प्लान देश के सभी टेलिकॉम सर्किल्स में उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी दें कि इच्छुक ग्राहक इस प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट के साथ ही टोल-फ्री नंबर 18003451500 पर कॉल कर सकते हैं।
सुपरस्टार 300 के जरिए कस्टमर्स को बेस्ट ऑफर्स देना: डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव
बीएसएनएल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि आज के वक्त में क्रिकेट मैच ज्यादातर मोबाइल, डेस्कटॉप व स्मार्ट टीवी पर देखे जा रहे हैं। इसके चलते कस्टमर्स को हाई डेटा स्पीड की जरूरत होती है। हॉटस्टार प्रीमियम के साथ हमारी पार्टनरशिप एकदम सही वक्त पर शुरू हुई है क्योंकि इस वक्त स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट पीक पर है। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे में हम सुपरस्टार 300 के जरिए कस्टमर्स को बेस्ट ऑफर्स देना चाहते हैं। बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 दिखाने के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स हॉटस्टार के ही पास हैं।
रिलायंस जियो के आने से बढ़ी कॉम्पिटिशन
हॉटस्टार से पहले बीएसएनएल, Eros Now और अमेजॉन प्राइम के साथ भी पार्टनरशिप कर चुकी है। बता दें कि रिलायंस जियो के आने से बढ़े कॉम्पिटिशन के बीच बीएसएनएल अकेली ऐसी कंपनी है, जो अपने नेटवर्क पर ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब हो रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications