वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए काफी अच्छा ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। जी हां टेलिकॉम कंपनी जियो को टक्कर देने के लिए अन्य कंपनियां अपने नए-नए प्लान लेकर आ रही है। जैसा की अभी पिछले दिनो जियो रिचार्ज प्लान लेकर आई थी जिसके बाद वोडाफोन ने भी 229 रुपये का रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल काल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग जैसे फायदे मिलेंगे।

2 जीबी डाटा ग्राहकों के मिलेगा रोजाना
वोडाफोन का 229 रुपये के प्लान की वैधता 28 दिन है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। यानी 28 दिन में 56 जीबीडाटा मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोमिंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इन सभी फायदों के अलावा वोडाफोन प्ले ऐप का भी फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके जरिए लाइव टीवी और मूवीज का मजा ले सकते हैं।
जानकारी दें कि हाल ही में रिलायंस जियो रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए भी कुछ दिन पहले प्लान लेकर आया था। रिलायंस जियो अपने प्रीपेड कस्टमर्स को 198 रुपये और 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर फ्री अजियो कूपन दे रहा है। इस ऑफर का फायदा नए और मौजूदा जियो कस्टमर्स दोनों उठा सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ 3 जून से 14 जुलाई 2019 तक के लिए है।
कूपन को पांच बार रिडीम किया जा सकता
वहीं अगर बात करें 198 रुपये का रिलायंस जियो रिचार्ज कराने पर सभी कस्टमर्स को 198 रुपये का ही अजियो कूपन मिलेगा। जियो रिलायंस की शॉपिंग वेबसाइट है जिसपर ग्राहक कपड़ों से लेकर एक्सेसरी खरीद सकते हैं। इस कूपन को पांच बार रिडीम किया जा सकता है लेकिन यूजर्स एक महीने में सिर्फ एक ही बार कूपन का इस्तेमाल कर पाएंगे। आप इसका फायदा तभी उठा पाएंगे जब 999 रुपये की खरीदारी करेंगे। इसका फायदा उठाने के लिए 14 जुलाई तक रिचार्ज करवाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications