एयरटेल ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक खास ऑफर की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक खास ऑफर की शुरुआत की है। जिस ऑफर से एयरटेल जियो को मात देने की कोशिश में है। बता दें कि कंपनी ने कहा है कि एयरटेल थैक्स रिवॉर्ड के तहत वह अपने यूजर्स को हैलो ट्यून्स की सुविधा फ्री में दे रही है। जी हां खुशी की बात तो यह हैं कि अब आपको एयरटेल के नंबर पर हैलो ट्यून की सुविधा के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। जानकारी दें कि एयरटेल यूजर्स अपने नंबर पर हैलो ट्यून विंक म्यूजिक एप के जरिए सेट कर सकते हैं।

चार करोड़ से ज्यादा गाने मौजूद
इस बात की भी जानकारी दें कि एयरटेल की विंक म्यूजिक एप लाइब्रेरी में चार करोड़ से ज्यादा गाने मौजूद हैं। इन गाने में से आप कभी भी अपनी पसंद के गाने को हैलो ट्यून बना सकते हैं। इस सुविधा का लाभ एयरटेल के कोई भी यूजर उठा सकता है यानि अगर आप एयरटेल के पोस्टपेड या प्रीपेड ग्राहक हैं तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
नंबर पर 129 रुपये या उससे अधिक का रिचाज प्लान अनिवार्य
इस बात से भी अवगत कराना चाहेंगे कि एयरटेल की हैलो ट्यून सुविधा का लाभ आप तभी उठा सकते हैं जब आपने अपने नंबर पर 129 रुपये या उससे अधिक का रुपये वाला प्लान लिया हो। भारती एयरेल के कॉन्टेंट और ऐप्स के सीईओ समीर बत्रा का कहना है कि, ''हैलो ट्यून एक प्रोडक्ट है जिसके जरिए एयरटेल मोबाइल कस्टमर्स खुद को एक्सप्रेस करते हैं। अब एयरटेल कस्टमर्स अपने फेवरेट गाने को विंक म्यूजिक से हैलो ट्यून के तौर पर फ्री सेट कर सकते हैं।
हैलो ट्यून एक्टिवेट करने का आसान तरीका
इस बात की जानकारी दें कि अगर आप अपने एयरटेल नंबर पर हैलो ट्यून की सुविधा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको विंक म्यूजिक एप डाउनलोड करना होगा। यह iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। उसके बाद हैलो ट्यून पर क्लिक करें। आपको हैलो ट्यून ऊपर दाईं तरफ दिखाई देगी। इसके बाद एयरटेल के ग्राहक अपने पसंदीदा गाने खोज सकते हैं और हैलो ट्यून भी चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications