ब्रिटेन ने 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है जिसमें भारतीय महिला भी शामिल है।
नई दिल्ली: ब्रिटेन ने 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है जिसमें भारतीय महिला भी शामिल है। जी हां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट के साथ ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी
बता दें कि ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को भारत दिवस के मौके पर संसद में ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की। सूची में सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री (और मौजूदा वित्त मंत्री के तौर पर द्विपक्षीय संबंधों में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है।
सीतारमण लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक्स में अपनी पढ़ाई की
इस बात से भी अवगत करा दें कि मौजूदा सरकार में सीतारमण कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक ने अपने बयान में कहा है कि लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली सीतारमण काफी पहले ब्रिटेन में भी काम कर चुकी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन को भली भांति समझने वाली सीतारमण अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में इस देश को अधिक समझती हैं।
ये भी सूची में शामिल
सूची में ब्रिटेन की रक्षा मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं। ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा , फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढ़ा , भारतीय विधि कंपनी की प्रमुख जियो मूडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी और नास्कॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष भी इस सूची में शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications