भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने नए प्लान्स लॉन्च किए हैं।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। जी हां सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार नए-नए प्लान लॉन्च कर रही है। नए और आकर्षक प्लान लॉन्च करने कि दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए बीएसएनएल ने अपने केरल के सब्सक्राइबर्स के लिए 1,345 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया है। टेलिकॉम कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के इस नए प्लान की वैलिडिटी 1 साल की होगी।
रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा एक साल तक
इस प्लान को लेने वाले लोगों को रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस नए लॉन्ग टर्म प्लान में यूजर्स को 10 जीबी डाटा रिजर्व मिलेगा जिसका इस्तेमाल वह डेली लिमिट के खत्म होने के बाद किया जा सकता है। बीएसएनएल ने अपने इस नए प्लान को केवल डेटा बेनिफिट के लिए डिजाइन किया गया है, इसीलिए इसमें किसी प्रकार के कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलेंगे। बीएसएनएल का यह प्लान 9 सितंबर से लाइव हो जाएगा। कंपनी इसे केवल एक प्रमोशनल प्लान के तौर पर लॉन्च कर रही है। जी हां टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस प्लान को फिलहाल केरल सर्किल में लॉन्च किया है।
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने सुपरस्टार 300 ब्रॉडबैंड प्लान जारी किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है। जानकारी दें कि बीएसएनएल के इस प्लान का नाम सुपरस्टार 300 है, लेकिन इसकी कीमत 300 रुपए नहीं बल्कि 749 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को 300 जीबी डेटा हर महीने मिलेगा। ये डेटा 50 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा।
हाल में ही बीएसएनएल ने लॉन्च किए कई नए प्लान
इसके साथ ही दूसरी ओर बीएसएनएल ने हाल ही में अभिनंदन-151 नाम से एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। 151 रुपये वाले बीएसएनएल के इस प्लान को सब्सक्राइब करने पर यूजर्स को रोज 1जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। बता दें कि इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग दी जा रही है। इसकी खास बात है कि रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी काम करेंगे। प्लान में मिलने वाले फ्री बेनिफिट 24 दिन तक वैलिड रहेंगे, लेकिन प्लान की वैलिडिटी 180 दिन रहेगी। बीएसएएल का यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के लिए ही मार्केट में उपलब्ध होगा। इस प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए यूजर्स सेल्फ केयर कीवर्ड SMS PLAN 151 टाइप कर 123 पर सेंड करना होगा।
एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है
इसके साथ ही बीएसएनएल के बंपर ऑफर में 2.21जीबी का एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। जिन प्लान में ये ऑफर वैलिड है उसमें 186 रुपये वाला एसटीवी पैक भी शामिल है। वैसे तो यह प्लान डेली 1जीबी डेटा ऑफर के साथ आता है, लेकिन बंपर ऑफर के अप्लाई होने के बाद इसमें यूजर्स को कुल 3.21 डेटा रोज मिल रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications