अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। जानकारी दें कि क्योंकि आपको अगस्त के बाद 1,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। जानकारी दें कि क्योंकि आपको अगस्त के बाद 1,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस 20 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी में है। इस योजना पर इसी सप्ताह मंजूरी दी जा सकती है। अगर इस योजना को हरी झंडी मिल जाती है तो दोपहिया गाड़ियों पर 1,000 और चारपहिया गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 20,000 रुपए तक रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ सकती है। योजना को हामी मिलने के बाद मंत्रालय अगले एक महीने में लोगों को आपत्तियां भेजने का वक्त देगा। इसके बाद नियम लागू कर दिया जाएगा।
गाड़ियों का करवाना होगा दोबारा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि नए नियम के मुताबिक, सबसे महंगी गाड़ियों का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं बात अगर पुरानी गाड़ी की करें तो, ऑथराइज्ड स्क्रैप डीलर से स्क्रैप कराने ले जाते हैं तो उसकी स्लिप लेकर रजिस्ट्रेशन कराते वक्त रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी। फिलहाल सभी गाड़ियों की दोबारा रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपए है। लेकिन नए नियम के तहत ये अलग-अलग गाड़ियों के लिए बढ़कर 2,000 रुपए से 40,000 हो जाएगी।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने उठाया गया ये कदम
इस बात से भी अवगत करा दें कि यह फैसला प्रदूषण फैलाने वाले पुरानी गाड़ियों को सड़कों से हटाने और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लिया जा रहा है। वहीं देश की सड़कों पर करीब 21 करोड़ रजिस्टर्ड वाहन चल रहे हैं वहीं हर साल करीब 10 फीसदी यानी लगभग 2 करोड़ गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
लॉन्च हुई देश की पहली इंटरनेट कार
बता दें कि भारत में एमजी मोटर्स ने अपनी पहली इंटरनेट कार हेक्टर लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार की कीमत 12.18-16.88 लाख रुपये के बीच रखी है। इस मॉडल की डिलिवरी अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। हेक्टर देश में कंपनी की पहली कार है। कंपनी की इस साल बैट्री से चलने वाली एसयूवी 'ईजेडएस' को भी बाजार में उतारने की योजना है।
एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि 10,000 वाहनों के लिए बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'ग्राहकों ने मूल्य जाने बिना जिस स्तर पर बुकिंग कराई है, उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि हैक्टर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।' एमजी मोटर गुजरात के हालोल में विनिर्माण संयंत्र लगाने सहित देश में कारोबार को स्थापित करने में पहले ही 2,200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। कंपनी का लक्ष्य अगले चार साल में कुल-मिलाकर 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 50,000 रुपये के अमाउंट पर पहले ही शुरू कर दी थी। हेक्टर एक मिड-साइज एसयूवी है। यह एमजी मोटर्स की भारत में पहली इंटरनेट कार होगी। कंपनी जल्द ही अपने डीलरशिप पर हेक्टर को भेजना शुरू कर देगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications