रेल से यात्रा करने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। रेलवे ने अपने ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
नई दिल्ली: रेल से यात्रा करने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। रेलवे ने अपने ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जी हां अगर आप भी रेलवे की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो पहले ट्रेन की टाइमिंग जरूर देख लें। 1 जुलाई से नॉर्दर्न रेलवे ने 267 ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव किया है। रेलवे जोन ने 148 ट्रेनों के डिपार्चर टाइम में बदलाव किया है। जबकि 118 ट्रेनों के अराइवल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसके अलावउ वेस्टर्न रेलवे ने भी 24 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। रेलवे ने 2 नई तेजस ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है।
148 ट्रेनों डिपार्चर टाइम, 118 ट्रेनों का अराइवल टाइम बदला
इस बात से अवगत करा दें कि नॉर्दर्न रेलवे ने 148 ट्रेनों के डिपार्चर टाइमिंग में बदलाव किया है। 93 ट्रेनों का डिपार्चर समय से पहले किया गया है। इसी तरह से 55 ट्रेनों का डिपार्चर पहले के समय से बाद में किया गया है। वहीं दूसरी ओर इसी तरह से 118 ट्रेनों के अराइवल टाइमिंग में बदलाव हुआ है। 57 ट्रेनों का अराइवल टाइम समय से पहले हो गया है, जबकि 61 ट्रेनों का अराइवल टाइम पहले के समय से बाद में किया गया है।
वेस्टर्न जोन ने भी किया बदलाव
वेस्टर्न जोन ने भी 24 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है. इनमें मुंबई-पुणे सिंहगढ़(11009), LTT-मनमाड एक्सप्रेस(12117), मुंबई-नागपुरसेवाग्राम एक्सप्रेस(12139), मुंबई-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस(15102), मुंबई-कन्याकुमारी एक्सप्रेस(16381), LTT-लखनउ AC एक्सप्रेस(22121), मुंबई-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस(12598), LTT-फैजाबाद एक्सप्रेस(22103), कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस(11030) शामिल हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा आजमगढ़-LTT एक्सप्रेस(11054), साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस(22148), हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस(12870), अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस(12112), शोलापुर-मुंबई सिध्वेश्वर एक्सप्रेस(12116), कोल्हापुर-मुंबई महालक्ष्मी एक्सप्रेस(17412), कोल्हापुर-मुंबई शहयाद्री एक्सप्रेस (11024), मडगांव-दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस(12052) आदि शामिल हैं।
रेलवे हर साल समय शेड्यूल जारी करता
बता दें रेलवे समय सारिणी रेल मंत्रालय द्वारा नियमित इंटरसिटी और लंबी दूरी की ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ विदेशी और घरेलू पर्यटकों की सुविधा के लिए हर साल जारी की जाती है। इसमें भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सभी मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव, उनकी सेवा के दिनों, किलोमीटर में दूरी, पेंट्री कार की उपलब्धता, आदि की जानकारी होती है। हालांकि सारिणी में ट्रेन के केवल महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्टॉपेज की जानकारी का उल्लेख होता है। इसमें पैसेंजर ट्रेन की टाइमिंग की जानकारी भी नहीं दी जाती है। इसके लिए जोनल रेलवे टाइम टेबल होता है।
रेलवे ने 2 नई तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत
जानकारी दें कि रेलवे ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर दो नई तेजस एक्सप्रेस की घोषणा की है। चंडीगढ़ वाली तेजस हफ्ते में बुधवार छोड़कर 6 दिन चलेगी और लखनऊ वाली गुरुवार और रविवार छोड़कर 5 दिन चलेगी। दोनों गाड़ियों में 1AC और AC चेयर कार की सुविधा होगी। दिल्ली से चंडीगढ़ और लखनऊ के मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस के चलने से इस रूट के यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। इस रूट पर पहले से ही तेज रफ्तार ट्रेन- शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत होने से दिल्ली से लखनऊ या चंडीगढ़ जाना और भी आसान हो जाएगा। हालांकि अभी इन ट्रेनों के चलने की शुरुआती तारीख तय नहीं की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications