भारत में बेरोजगारी की दर दुनिया में सबसे कम है।
नई दिल्ली: भारत में बेरोजगारी की दर दुनिया में सबसे कम है। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है हालांकि लेकिन सरकार इस आंकड़े से संतुष्ट नहीं है। बता दें कि बुधवार को श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी। प्रश्नकाल में केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बेरोजगारी की दर 3.5 प्रतिशत है जबकि चीन में यह दर 4.7 प्रतिशत और पूरे एशिया महाद्वीप में 4.2 प्रतिशत है।

भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर
हालांकि संतोष गंगवार ने लोकसभा में कहा कि बेरोजगारी को लेकर लोकसभा चुनावों से पहले दिया गया आंकड़ा सही नहीं था। वहीं उन्होंने कहा कि आईएलओ रिपोर्ट में भारत को दुनिया में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला देश बताया गया है। भारत की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं। गंगवार ने कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है, लेकिन लोग स्थाई और सरकारी नौकरी चाहते हैं।
असंगठित सेक्टर में घटती नौकरियों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे पास असंगठित क्षेत्र में इस तरह की कमी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं संतोष गंगवार के मुताबिक रोजगार पैदा करने के लिए सरकार बहुत सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र में हर साल 1 करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं।
इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने का फायदा मिला युवाओं को
उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि सरकारी नौकरियों की कुछ श्रेणी के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने का फायदा क्या वाकई बेरोजगारों को मिल रहा है। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि 'डी' कैटिगरी के पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म की गई है और इसका फायदा हो रहा है। करीब 10-12 प्रतिशत पद हर साल खाली हो रहे हैं और उन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है।
वहीं उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में जॉब ऑफर करने में 1 साल लगता है। जबकि पिछले 5 सालों में यूपीएसबी और एसएससी के तहत 2,45,470 सरकारी नौकरियां निकाली गईं। इसके अलावा, सरकार पदों को भरने के लिए एजेंसियां भी नियुक्त कर रही है। हमारा प्रयास रहता है कि हम समय-समय पर नियुक्तियों के बारे में जानकारी देते रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications