वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के बजट भाषण में कई अहम ऐलान किए।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के बजट भाषण में कई अहम ऐलान किए। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हमारी सरकार नई शिक्षा नीति लाएगी। शिक्षा नीति पर अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशी छात्रों को भारत में अध्ययन के लिए आकर्षित करने को सरकार 'स्टडी इन इंडिया' प्रोग्राम शुरू करेगी।

400 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा
इतना ही नहीं इसके साथ ही, देश में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि पांच साल पहले भारत का कोई भी विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 200 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल नहीं था, लेकिन आज की तारीख में हमारे तीन संस्थान इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि आईआईटी और आईआईएससी रिसर्च में मदद करेंगे। उनका कहना हैं कि नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भारत में तमाम शोध कार्यों को समन्वित करने के साथ ही वित्तपोषण भी करेगा। उन्होंने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, रोबोटिक्स इत्यादि क्षेत्रों में अपने युवाओं का कौशल बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम से होगा छात्रों को लाभ
वित्त मंत्री ने देश में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह रकम पिछली सरकार के संशोधित अनुमान का तीन गुना अधिक है। स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम हमारे होनहार छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने से रोकेगा। वित्त मंत्री ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति की जल्द घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि न्यू हायर एजुकेशन कमीशन स्वायत्तता को अधिक से अधिक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। नई शिक्षा नीति स्कूलों तथा उच्च शिक्षा में बदलाव लाने का प्रस्ताव पेश करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications