कुछ देर में ही देश की पहली पूर्णकालीन महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
नई दिल्ली: कुछ देर में ही देश की पहली पूर्णकालीन महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट है। इससे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। हम ये कह सकते हैं कि ऐसे में पूरे देश की निगाहें इस बजट पर है। निर्मला सीतारमण के सामने इस बजट में सबसे बड़ी चुनौती देश की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ वित्तीय घाटे को कम करना भी होगा। आपको याद दिलाना चाहेगें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने अभिभाषण में कहा था कि उनका लक्ष्य है कि भारत को 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहें आज पेश होने वाले बजट में 10 बड़े संभावित ऐलान।

1. कहा जा रहा है कि इस बजट में भूमि, श्रम, कैपिटल और स्वरोजगार के क्षेत्र में निवेश के लिए लोगों को खींचने के लिए ऐलान किया जा रहा है। निवेशकों को इस क्षेत्र में खींचने के लिए उनके लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
2. निर्मला सीतारमण अगले पांच साल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए खर्च में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं। जी हां उनके ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था का रोड मैप तैयार किया जा सके।
3. इस बजट से आम आदमी को बहुत ही उम्मीद है और कहीं न कहीं वित्त मंत्री अपने इस बजट में आम आदमी को भी राहत दे सकती हैं, पर्सनल इंकम टैक्स में राहत के साथ कृषि, स्वास्थ्य और सोशल सेक्टर में खर्च को बढ़ा सकती हैं।
4. बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार बड़े इंफ्रास्ट्रक्टर कार्यक्रम के विस्तार का ऐलान कर सकती है।
5. बात करें अगर रियल स्टेट के क्षेत्र कि तो इस क्षेत्र में भी वित्त मंत्री बड़ा ऐलान कर सकती हैं, जिससे कि इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सके। रियल स्टेट क्षेत्र में राहत देने से स्टील, सीमेंट और लेबर की मांग में बढ़ोतरी होगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल सकती है।
6. वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यय को भी सरकार इस बजट में बढ़ा सकती है। खासकर कि सड़क और रेलवे के क्षेत्र में भी इस बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है। दरअसल इन दोनों ही क्षेत्र में वृद्धि पिछले पांच वर्षों में महज 5.8 फीसदी रही है, ऐसे में इस क्षेत्र को बेहतर करने की दिशा में इस बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है।
7.वित्त मंत्री नई नीतियों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने और रोजगार के सृजन के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है।
8. जानकारी दें कि बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पिछले कार्यकाल में निशाने पर रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि यह बजट रोजगार केंद्रित हो सकता है। माना जा रहा है कि कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा साथ ही बैंकों में में ब्याज दर को कम किया जा सकता है, जिससे खपत में बढ़ोतरी हो।
9. सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने की बात करती आई है, लिहाजा इस क्षेत्र में भी कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी इस बजट में ध्यान देगी, जिससे कि उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
10. पिछले वर्ष कोल इंडिया लिमिटेड भेल के शेयर को बेचकर 850 बिलियन रुपए इकट्ठा किए गए थे। इसके साथ ही सरकार कुछ सरकारी कंपनियों के शेयर प्राइवेट कंपनियों को दे सकती है जिससे कि राजस्व में बढ़ोतरी हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications