बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। जी हां देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2019 पेश कर रहीं हैं।
नई दिल्ली: बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। जी हां देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2019 पेश कर रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के विकास और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर दे रही हैं। महिलाओं के लिए घोषणा करने से पहले निर्मला सीतारमण ने 'नारी तू नारायणी' नारा देते हुए कहा कि इस सरकार का मानना है कि हम अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ प्रगति कर सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। मुद्र योजना के तहत महिलाओं को सस्ता लोन देने का एलान किया गया है। महिला उद्यमियों को अब एक लाख तक का लोन दिया जाएगा। साथ ही जन धन खाते वाले प्रत्येक सत्यापित महिला एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) सदस्य, 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की अनुमति दी गई है। साथ ही कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है।
बजट पेशी के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं ने मतदान किया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड 78 महिला सांसद इस सदन में चुनकर आई हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications