जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
नई दिल्ली: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को विदेश जाने की अनुमति देने से मंगलवार को इनकार कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ जारी 'लुक आउट सर्कुलर' (एलओसी) को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

गारंटी के तौर 18,000 करोड़ रुपये जमा करने होंगे
जानकारी दें कि जस्टिस सुरेश कैत ने कहा कि इस समय गोयल को कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती है और यदि वह तत्काल विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें गारंटी के तौर 18,000 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे। अदालत ने गोयल के नाम जारी लुक आउट सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह उन्हें कोई अंतरिम राहत करते हुए यह टिप्पणी की। गोयल ने इस आधार पर लुक आउट सर्कुलर को चुनौती देने वाली याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है फिर भी जानकारी दें कि उन्हें 25 मई को दुबई की एक उड़ान से उतार लिया गया। वहीं गोयल ने कहा कि उन्हें लुक आउट सर्कुलर की जानकारी ही 25 मई को तब मिली जब वह और उनकी पत्नी अनीता दुबई जा रहे थे, जहां से वह लंदन जाने वाले थे।
17 अप्रैल से जेट ने अपनी उड़ानों का संचालन किया बंद
जेट एयरवेज नकदी की संकट से जूझ रही कंपनी बैंकों से फंडिंग न मिलते के चलते 17 अप्रैल से अपनी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था। बैंकों से जेट को 400 करोड़ रुपये की इमरजेंसी फंडिंग मिलनी थी। एसबीआई की अगुवाई वाले 26 बैंकों के कंसोर्टियम ने जेट से 8,500 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए यह मामला एनसीएलटी के पास भेजा है। पिछली सुनवाई में ट्रिब्यूनल ने रिजोल्यूशन प्रोफेशनल्स को आदेश दिया था कि 90 दिनों के भीतर याचिका का निपटारा किया जाए।
करीब 23,000 कर्मचारियों को मार्च से वेतन नहीं मिला
इस बात से भी अवगत करा दें कि जेट एयरवेज पर बैंकों का 8,500 करोड़ रुपये का कर्ज है। बैंकों के कर्ज के अलावा जेट एयरवेज पर वेंडर्स, एयरक्राफ्ट लीजदाताओं के 10,000 करोड़ रुपये और कर्मचारियों के वेतन के 3,000 करोड़ बकाया हैं। वहीं एयरलाइन के करीब 23,000 कर्मचारियों को मार्च से वेतन नहीं मिला है। पिछले कुछ साल में जेट को 13,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एयरलाइन की कुल देनदारियां 36,500 करोड़ रुपये तक हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications